बयाना के औधोगिक क्षेत्र में एक और पावर ट्रांसफार्मर स्थापित किया, उधोगों को मिलेगा लाभ

Aug 1, 2020 - 00:32
 0
बयाना के औधोगिक क्षेत्र में एक और पावर ट्रांसफार्मर स्थापित किया, उधोगों को मिलेगा लाभ

बयाना भरतपुर

बयाना 31 जुलाई। बयाना के रीको औधोगिक क्षेत्र में डिस्काॅम की ओर से एक और नया पावर ट्रांसफार्मर स्थापित कर उसे विधुत सप्लाई के लिए चालू किया गया है। निगम के अधिशाषी अभियंता अजयचैधरी व सहायक अभियंता विवेक शर्मा ने बताया कि पहले इस औधोगिक क्षेत्र में संचालित औधोगिक इकाईयों के लिए 5 एमबीए क्षमता का एक पाॅवर ट्रांसफार्मर लगा हुआ था। औधोगिक इकाईयों को विधुत आपूर्ती सुचारू रखने के लिए अब 3.15 एमबीए क्षमता का एक और नया पाॅवर ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है। जिससे लघुउधमियों को आ रही विभिन्न समस्याओं से निजात मिल सकेगी। नया ट्रांसफार्मर स्थापित करने पर डिस्काॅम का करीब 20 लाख रूप्ए व्यय हुआ है। इसके अलावा भी औधोगिक क्षेत्र के विधुत तंत्र में अन्य सुधार भी किए गए है।  इस ट्रांसफार्मर को शुरू करने से पहले सहायक अभियंता की देखरेख में कनिष्ठ अभिंयता अभिषेक गुप्ता व निगम कर्मी शिवकुमार, लक्ष्मण ,घनश्याम, मुख्त्यारसिंह, प्रेमप्रकाश अशोक व वेदप्रकाश आदि ने उसकी तकनीकी जांच व टैस्टिंग की थी।जिसके सफल होने पर विधुत आपूर्ती शुरू की जा सकी थी।

संवाददाता राजीव झालानी की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow