कोटपूतली से भाजपा के हंसराज पटेल ने लहराया जीत का परचम, 25 वर्षो बाद जीती भाजपा

नजदीकी मुकाबले में कांग्रेस के राजेन्द्र सिंह यादव को 321 मतों से किया पराजित

Dec 3, 2023 - 15:11
 0
कोटपूतली से भाजपा के हंसराज पटेल ने लहराया जीत का परचम, 25 वर्षो बाद जीती भाजपा

भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर जमकर मना जश्न, जीत पर भावुक पटेल बोले :- सर्वसमाज को साथ लेकर सर्वांगीण विकास के लिए करेगें कार्य

कोटपूतली (इशाक खान) विधानसभा चुनाव को लेकर रविवार को सामने आये परिणाम में भाजपा के हंसराज पटेल ने कोटपूतली विधानसभा क्षेत्र से ऐतिहासिक व शानदार जीत दर्ज करते हुए परचम लहराया है। पटेल ने कांग्रेस प्रत्याशी एवं निवर्तमान गहलोत सरकार में गृह राज्यमंत्री रहे राजेन्द्र सिंह यादव को बेहद नजदीकी मुकाबले में 321 मतों से पराजित किया। जीत का समाचार सुनते ही पटेल समर्थकों व भाजपा कार्यकर्ताओं के खेमे में हर्ष की लहर दौड़ पड़ी। जीत का समाचार सुनकर हजारों की संख्या में आमजन व कार्यकर्ता मुख्य चौराहा स्थित पटेल के कार्यालय पर जमा हो गये। जहां मिठाईयों का वितरण करने के बाद जमकर जीत का जश्न मनाया गया। लोगों ने पटेल के पुत्र पंकज पटेल को मालाओं से लादकर जीत की बधाई दी। जिसके बाद कस्बे के मुख्य चौराहे से विजय जुलूस भी निकाला गया। वहीं दुसरी ओर पटेल भी देर शाम कोटपूतली पहुंचे, जहां श्री देवनारायण मंदिर पर उनका शानदार स्वागत किया गया। पटेल परिवार में यह जीत दोगुनी खुशियों का अवसर भी लेकर आई है। दरअसल में रविवार को ही पटेल के भतीजे राजेश का विवाह भी है, ऐसे में चारों ओर जश्न, उल्लास व उत्सव का माहौल देखा गया मतगणना के अंत तक खीची बाजी हालांकि कोटपूतली से बेहद नजदीकी चुनाव परिणाम सामने आये है। भाजपा प्रत्याशी हंसराज पटेल व कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र सिंह यादव के बीच शुरूआती राउण्ड से शुरू हुई बाजी अन्तिम राउण्ड तक बदस्तुर जारी रही। शुरूआती रूझानों में जहां कांग्रेस के यादव आगे रहे, वहीं दुसरे राउण्ड के बाद भाजपा प्रत्याशी पटेल अपनी बढ़त बनाते हुए नजर आये। दस राउण्ड बीत जाने के बाद दोनों के मध्य बराबरी का मुकाबला दिखाई दिया। 17 वें राउण्ड में कांग्रेस प्रत्याशी यादव 07 हजार मतों से आगे चल रहे थे, जिसके बाद अन्तिम दो राउण्डों में पटेल ने जबरदस्त बढ़त हांसिल करते हुए 1017 मतों की बढ़त ईवीएम मतों में बना ली थी। इसके बाद हुई पोस्टल मतों की गणना में पटेल ने 321 मतों से यादव को पराजित किया। मतों की बात की जायें तो ईवीएम मतों में भाजपा के हंसराज पटेल को 66968 व कांग्रेस के राजेन्द्र सिंह यादव को 65951 मत प्राप्त हुये। ईवीएम में कुल 01 लाख 73 हजार 924 मतों की गणना की गई। इसके बाद पोस्टल मतों के कुल 2820 मतों की गणना भी की गई। जिसमें कांग्रेस के राजेन्द्र सिंह यादव को 1444 व भाजपा के हंसराज पटेल को 748 मत प्राप्त हुये। इस प्रकार पटेल ने 67716 मत प्राप्त कर यादव को 321 मतों से पराजित किया। कांग्रेस प्रत्याशी यादव ने ईवीएम व पोस्टल मतों को मिलाकर 67395 मत प्राप्त किये। अन्य प्रत्याशियों की बात की जायें तो निर्दलीय मुकेश गोयल ने भी अच्छे मत प्राप्त कियेे है। ईवीएम के कुल 33567 व पोस्टल के 283 मतों को मिलाते हुए गोयल ने 33850 मत प्राप्त कियेे। अन्य प्रत्याशियों की बात की जायें तो बसपा के प्रकाश चंद सैनी ने 1088, आरएलपी के सतीश कुमार मांडैया ने 2187, जजपा के रामनिवास यादव ने 1682, निर्दलीय एड. अशोक कुमार सैनी ने 596, रामसिंह कसाना ने 398, लक्ष्मी ने 624 मत प्राप्त किये। वहीं 930 मत नोटा को भी मिले है। जबकि 2820 पोस्टल मतों में से 278 मतों को रिजेक्ट किया गया है एवं पोस्टल मतों से में 07 मत नोटा को भी प्राप्त हुये है। इस प्रकार कुल 01 लाख 76 हजार 744 वोटों की गणना की गई। विजयी होने पर पटेल को निर्वाचन अधिकारी एसडीएम मुकुट सिंह ने निर्वाचन का प्रमाण पत्र प्रदान किया। जीत के बाद भावुक हुये हंसराज पटेल कोटपूतली से जीत दर्ज करने के बाद भाजपा के हंसराज पटेल भावुक भी नजर आये। दरअसल में पटेल वर्ष 2003 से ही विधायक पद के लिए संघर्ष कर रहे है। तब उन्हें कांग्रेस पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया था, लेकिन वे निर्दलीय सुभाष शर्मा से नजदीकी मुकाबले में चुनाव हार गये थे। इसके बाद वर्ष 2008 में पटेल ने कांग्रेस टिकिट कटने पर गुर्जर समाज की एकता के चलते विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा। इस चुनाव में रामस्वरूप कसाना ने जीत दर्ज की थी। वहीं पटेल 2013 व 2018 के चुनाव में भी प्रत्याशी रहे, लेकिन उन्होंने चुनावी मैदान को कभी खाली नहीं छोड़ा जिसका परिणाम उन्हें इस चुनाव में मिला है। बेहद नजदीकी जीत दर्ज करने पर पटेल के भावुक होने पर वहां मौजूद समर्थकों ने उन्हें दिलासा दिया। पटेल ने कहा कि कोटपूतली के सर्वसमाज को साथ लेकर सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करेगें। वहीं दुसरी ओर कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र सिंह यादव ने भी जनादेश को स्वीकार करते हुए कोटपूतली के हितों के लिए सदैव तत्पर रहने की बात कही। भाजपा का अकाल मिटा भाजपा प्रत्याशी हंसराज पटेल ने पार्टी को यहां से जीत दिलाकर भाजपा का अकाल मिटाने का कार्य किया है। उल्लेखनीय है कि भाजपा अपने गठन के बाद से ही इस सीट पर मात्र वर्ष 1998 में जीत दर्ज कर पाई थी। तब भाजपा के डॉ. आर. एस. गौड़ ने चुनाव जीता था। इसके बाद लगातार भाजपा यह सीट हार रही थी। हंसराज पटेल विगत 2018 के चुनाव में भी भाजपा टिकिट के प्रबल दावेदार थे लेकिन तब ऐन वक्त पर उनका टिकिट कट गया था। भाजपा द्वारा कोटपूतली सीट को डी श्रेणी में माना गया था। जिसके चलते पटेल को भाजपा ने 09 अक्टुबर को ही प्रथम सूची में अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया था। लगभग डेढ़ माह से अधिक दिनों तक चली चुनावी प्रक्रिया में भाजपा प्रत्याशी पटेल ने जहां गुर्जर समाज को पार्टी के पक्ष में लामबंद किया, वहीं अन्य समाजों को भी अपने साथ लाकर जीत दर्ज करने में कामयाब हुये। हालांकि 321 मतों से नजदीकी जीत दर्ज करने में उन्हें कड़ा संघर्ष भी करना पड़ा। कोटपूतली से भाजपा ने लगभग 25 वर्ष बाद जीत दर्ज की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है