भाजपा प्रत्याशी देवी सिंह शेखावत ने बानसूर क्षेत्र में जन समर्थन प्राप्त करते हुए चुनावी प्रचार में दिखाया उत्साह

Nov 10, 2023 - 17:43
Nov 10, 2023 - 17:54
 0
भाजपा प्रत्याशी देवी सिंह शेखावत ने बानसूर क्षेत्र में जन समर्थन प्राप्त करते हुए चुनावी प्रचार में दिखाया उत्साह

मतदाता दर्शन अभियान के तीसरे दिन भाजपा प्रत्याशी देवी सिंह शेखावत ने क्षेत्र के नई सड़क , खेड़ा श्यामपुरा, नवलपुरा,रसनाली खिवाहेडी,फुटा जोहड़ हनुमान जी मंदिर, बास दयाल ,बास कर्णावत ढाणी जोगियान बास शेखावत झगडेत कला गांवों में जन चौपाल की। इन गांवों की जनता-जनार्दन द्वारा बढ़ चढ़ कर देवी सिंह शेखावत का स्वागत किया,इस मौके पर शेखावत ने परिवर्तन और सुशासन के भाजपा के पक्ष में वोट करने के लिए निवेदन किया और आश्वासन दिया कि बानसूर क्षेत्र को भयमुक्त और शान्ति समृद्धि विकास से युक्त किया जाएगा।और शेखावत ने जनता जनार्दन द्वारा दिये गये प्यार प्रेम स्नेह समर्थन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर उनके साथ, चुनाव प्रचार प्रभारी इंद्र यादव , भाजपा नेता अंकुर दायमा,विस्तारक रामजीलाल गुर्जर,, नरेंद्र चौधरी , सत्येन्द्र शर्मा, यादराम गुर्जर ,धनसी एडवोकेट, रतिराम यादव पूर्व सरपंच,जयसिंह यादव सुबेदार, बाबूलाल यादव, दिनेश प्रजापत सुरेश ज्ञानपुरिया, एडवोकेट नवीन कुमार यादव, अशोक भरगड, दयाराम गुर्जर सुमित शर्मा सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow