बानसूर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी देवीसिंह शेखावत की जीत पर खुशी जताई

Dec 3, 2023 - 20:44
 0
बानसूर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी देवीसिंह शेखावत की जीत पर खुशी जताई

नारायणपुर (भारत कुमार शर्मा) विधानसभा क्षेत्र बानसूर से भाजपा प्रत्याशी देवीसिंह शेखावत को विजय होने पर नारायणपुर उपखंड क्षेत्र की जनता ने खुशी जताई है। बानसूर विधानसभा क्षेत्र अंतिम छोर और नव गठित कोटपुतली बहरोड़ जिले का विधानसभा क्षेत्र है। जहां जातीय समीकरण को लेकर कांग्रेस ने शकुंतला रावत को तथा भारतीय जनता पार्टी ने देवीसिंह शेखावत को टिकट देकर मैदान में उतारा था। लेकिन भाजपा प्रत्याशी ने सामान्य सीट पर पहली बार बार स्थानीय को टिकट दिया है। जहां भाजपा प्रत्याशी ने जातीय समीकरण में सभी समाजों से समर्थन मिलने और जातीय समीकरण को साधने में सफल हुए हैं। वर्ष 2018 विधानसभा चुनाव में देवीसिंह शेखावत निर्दलीय प्रत्याशी रहकर दूसरे नम्बर पर रहे थे। लेकिन बानसूर विधानसभा क्षेत्र से दो मन्त्री अपनी प्रतिष्ठा दांव पर लगा रखी थी। जिसमें आसपा से पूर्व मंत्री डॉ रोहिताश्व शर्मा और कांग्रेस से शकुंतला रावत थीलेकिन देवीसिंह शेखावत ने आसपा प्रत्याशी को हराकर जीत हासिल की है वहीं कांग्रेस प्रत्याशी शकुंतला रावत तीसरे स्थान पर रह कर अपनी हार स्वीकार की। नारायणपुर कस्बे में भाजपा प्रत्याशी देवीसिंह शेखावत की जीत पर आतिशबाजी कर मिठाई बांटी और जीत का जश्न मनाया गया। जिसमें भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है