लौहार समाज के 22 वें इज्तिमाई शादी सम्मेलन में 22 जोड़ों का हुआ निकाह

Feb 18, 2024 - 06:05
 0
लौहार समाज के 22 वें इज्तिमाई शादी सम्मेलन में 22 जोड़ों का हुआ निकाह

मकराना (मोहम्मद शहजाद)। ऑल राजस्थान जयपुरी लौहार जमाअत का 22 वाँ इज्तेमाई शादी सम्मेलन रविवार को मकराना के नए बाईपास पर स्थित गहलोत आर्ट में आयोजित हुआ। इस दौरान 22 जोड़ों का निकाह अंजुमन के द्वारा निर्धारित काजियों द्वारा पढ़ाया गया। सम्मेलन के सदर चितावा निवासी अब्दुल हनीफ मुगल ने कहा की समाज में हो रहे फिजूल खर्ची की रोकथाम, समाज में फैली गलत रसुमात को रोकने, आपसी प्रेम भाईचारे को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समय समय पर इज्तेमाई शादी सम्मेलन आयोजित किए जाते है। मकामी सदर हाजी शमसुद्दीन मुगल ने बताया की इज्तेमाई शादी में राजस्थान के साथ साथ गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र सहित अन्य प्रांतों के मेहमानों ने सम्मेलन में पहुंचकर दूल्हा दुल्हनों को अपनी दुआओं से नवाजा।

इस दौरान नायब सदर हाजी अब्दुल रशीद दितावत, सेकेट्री शब्बीर अहमद जोया, नायब सेकेट्री सिकंदर अली जोया, मुकामी सेकेट्री अब्दुल हमीद मुगल, खजांची आबिद हुसैन कालुत, मकामी नायब सेकेट्री जाकिर हुसैन दीतावत, खिदमतगार हाजी इमामुद्दीन कालूत, मोहम्मद इस्माइल कालुत, शब्बीर अली चोमू, मोहम्मद आमीन, अब्दुल करीम मुगल, हाजी मुमताज कांठावत सहित हजारों लोगों ने नवविवाहितों को दुआओं से नवाजा। निकाह के बाद काजी मोहम्मद फहीम उस्मानी ने निकाह का खुत्बा पढ़ा और मुल्क में अमन चैन की दुआ की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है