महुवा में भाजपा की विजय संकल्प सभा में जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर किया जमकर प्रहार, बोले-कांग्रेस का मतलब भ्रष्टाचार

Nov 16, 2023 - 20:33
 0
महुवा में भाजपा की विजय संकल्प सभा में जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर किया जमकर प्रहार, बोले-कांग्रेस का मतलब भ्रष्टाचार

महुवा (दौसा, राजस्थज/ अवधेश अवस्थी)  महुवा उपखंड मुख्यालय के हिंडौन रोड से जुड़ी सांथा रोड पर गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र मीणा के पक्ष में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में विशाल भाजपा विजय संकल्प जनसभा आयोजित की गई।
इस जनसभा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान में व्याप्त भ्रष्टाचार को मिटाना ही हमारा संकल्प है, जिसे आप सब के सहयोग से हम 2023 में मिटा कर दम ही लेंगे। उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा भाजपा की चुनावी सभा का आगाज महुआ की धरती से हुआ है। जिसे मैं देखकर पूरी तरीके से आश्वस्त हूं कि इस बार राजस्थान प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। राजस्थान प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद कांग्रेस द्वारा फैलाए गए भ्रष्टाचार को खत्म करना पहली प्राथमिकता रहेगी। इसी के साथ नड्डा ने भाजपा द्वारा आज प्रकाशित घोषणा पत्र और उसमे किए जाने वाले वायदों का भी जिक्र किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने मेहंदीपुर बालाजी,कैला देवी व गिरिराज महाराज को नमन करते हुए अपने भाषणों की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस की गहलोत सरकार के दौरान हुए घोटाले और पेपर लीक की चर्चा की और कहा कि कांग्रेस का मतलब ही भ्रष्टाचार है। हक पर डाका और वंशवाद ही कांग्रेस है जिसके चलते कांग्रेसियों ने सेवा के नाम पर मेवा खाने का संकल्प ले लिया है, जबकि भाजपा का उद्देश्य विकास की राजनीति करना है। उन्होंने कहा कि हम लोगों के हितों की चिंता करते हैं जबकि कांग्रेस ने युवाओं के साथ धोखा किया है और पेपर लीक जैसे बड़े मामले कांग्रेस की सरकार में हुए हैं। 
अध्यक्ष नड्डा ने परिवर्तन की मांग करते हुए उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान की सरकार में भ्रष्टाचार इस कदर है कि जयपुर स्थित सचिवालय में सोने की ईंट और  करोड रुपए की नगदी अलमारी से मिलना, कांग्रेस के भ्रष्टाचार को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने किसानों से वादा किया पर उनका लोन माफ नहीं करके 19000 किसानों के साथ अन्याय किया है जबकि मोदी जी के नेतृत्व में देश तरक्की कर रहा है और भारत विश्व की तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था में शामिल हो जाएगा। जिसके लिए मोदी जी ने 23 नए मेडिकल कॉलेज खोले हैं। वही दौसा में भी मोदी सरकार में ही मेडिकल कॉलेज खुला है।
उन्होंने उपस्थित जनसमूह से  राजेंद्र मीणा को जिताकर विधानसभा भेजने का संकल्प करवाया। इस दौरान राज्यसभा सांसद डॉक्टर किरोडी लाल मीणा ने कहा कि प्रदेश में पिछले 5 वर्ष में भ्रष्टाचार चरम पर रहा है, जिसमे 16 परीक्षाओ के पेपर लीक हुए हैं। युवाओं के साथ धोखा हुआ है। उन्होंने कहा की प्रदेश में इस बार भाजपा की सरकार बन रही है। ऐसे में महुवा की जनता कमल के फूल को जिता कर भेजे। उन्होंने बताया कि राजस्थान में यदि भाजपा की सरकार बनेगी तो भ्रष्टाचारियों  को किसी भी सूरत में बक्सा नहीं जाएगा और जेल भेजा जाएगा।  

वहीं चुनावी सभा को पूर्व मंत्री गोलमा देवी, महुवा से भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र मीणा, जिलाध्यक्ष प्रभुदयाल शर्मा, भाजपा प्रदेश मंत्री नीलम गुर्जर, पूर्व युवा बोर्ड अध्यक्ष भूपेंद्र सैनी, पूर्व महुवा नगर पालिका चेयरमैन विजयशंकर बोहरा, भाजपा नेता के सी मीणा, विमल जैन, उपचेयरमैन रामराज गुर्जर बाबूलाल सैनी, हेमेंद्र तिवाड़ी, अमरसिंह खीची, सुरेश घोसी, पप्पू प्रजापत, भोरी लाल बैरवा, डॉ जगमोहन गोयल, विमल जैन, टीकम सिंह गुर्जर सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित करते हुए मतदाताओं से आगामी 25 नवंबर को भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र मीणा के पक्ष मे अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................