अद्भुत संयोग में हो रही है सावन की शुरुआत

Jul 6, 2024 - 19:27
 0
अद्भुत  संयोग में हो रही है सावन की शुरुआत

भगवान शिव को समर्पित सावन का महीना 22 जुलाई सेशुरू होने जा रहा है। हिंदू धर्म में इस महीने को बेहद पवित्र और महत्वपूर्ण माना गया है‌। योग शिक्षक पंडित लोकेश कुमार ने बताया कि  इस माह श्रद्धा-भक्ति से शिव की आराधना करना विशेष फलदायी होता है। बाबा भोलेनाथ  प्रसन्न होते हैं। और अपने भक्तों को सुख-समृद्धि प्रदान करते हैं।इस बार सावन पर अद्भुत संयोग बन रहा है। सावन महीने की शुरुआत ही सोमवार से हो रही है‌। सर्वार्थ सिद्धि योग, आयुष्मान और प्रीति योग से सावन शुरू हो रहा है जिससे इस खास दिन का महत्व और भी ज्यादा बढ़ गया है।
वैदिक पंचांग के अनुसार, 22 जुलाई, 2024 से श्रावण माह की शुरुआत हो रही है। इस दिन सोमवार पड़ रहा है।वही सावन माह 19 अगस्त सोमवार को ही समाप्त होगा। इस बार सावन में 5 सोमवार पड़ रहे हैं जो बहुत ही ज्यादा शुभ बताए जा रहे हैं।
 मान्यता है कि भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए माता पार्वती ने कठोर तपस्या की थी, तब भगवान शिव ने उन्हें सावन के महीने में ही पत्नी के रूप में स्वीकार करने का वरदान दिया था। यही कारण है कि इस महीने में भगवान शिव जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं और मनचाहा वरदान देते हैं। सावन सोमवार के व्रत से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति भी बहुत ज्यादा मजबूत हो जाती है. राहु-केतु का अशुभ प्रभाव भी नहीं पड़ता है।

  • कमलेश जैन 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................