सहाडा विधायक ने गुरलाँ में समस्या निवारण हेतु जनता दरबार लगाया

Jul 6, 2024 - 19:35
 0
सहाडा विधायक ने गुरलाँ में समस्या निवारण हेतु जनता दरबार लगाया

गुरलाँ (बद्रीलाल माली) नेशनल हाईवे 758 स्थित गुरला में  आम लोगों की समस्याओं को मध्य नजर रखते हुए ग्राम पंचायत गुरलां मंडल कारोई में जनसुनवाई का कार्यक्रम गुरलां बस स्टैंड के पास बालिका विद्यालय में रखा गया।  जिसमें विद्युत, पेयजल ,रोड, अस्पताल व पेंशन व अन्य कार्यों के संबंधित समस्याएं को सुनी। जिसका निवारण करने के दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। 
गुरलाँ में अस्पताल को 24 घन्टे खुले रखने, रोडवेज की राज्य की सभी आगार की वाया गुरलाँ से चलने वाली बसों का स्टोपेज, फ्लोराइड पानी के समस्या को हल करने के साथ ही चम्बल का पानी की राईजिग लाईन डालने की समस्या के हल का विधायक लादुलाल पितलिया ने गुरलाँ वासियों को आश्वासन दिया और आसपास के कई गांव के लोगों की समस्या का निराकरण का आश्वासन दिया 
कोटडी गौशाला के लिए एक लाख पचास हजार रूपये का चैक दिया और विधानसभा में किसी भी गौशालाएं के आर्थिक मदद देने की बात कही
इस जनसुनवाई में गुरलां सरपंच श्रवण  गुर्जर पूर्व कारोई मंडल अध्यक्ष सुरेश  शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष रामचंद्र  सुवालका, पूर्व सरपंच बरडोद तेज प्रताप सिंह जी, मंडल महामंत्री देवालाल गुर्जर , कारोई मंडल अध्यक्ष शम्भू लाल गुर्जर,पूर्व जिला उपाध्यक्ष भगवती लाल कुमावत ,किसान मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष मोहन गुर्जर, सुखदेव गुर्जर, पूर्व कारोई मंडल अध्यक्ष जगदीश  काबरा, मंडल उपाध्यक्ष रामकिशन  तिवारी, सत्यनारायण सेन, सत्यनारायण शर्मा,सुर्य प्रकाश पारीक, कन्हैयालाल गुर्जर, नरपत सिंह पिंटू माली,सुरज व्यास, नानूराम सालवी, देवी लाल गुर्जर, गोपाल शर्मा बूथ अध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................