मानव जीवन के लिए जरूरी हैं वृक्ष-- ज्ञानेन्द्र रावत

Jul 26, 2024 - 18:29
 0
मानव जीवन के लिए जरूरी हैं वृक्ष--  ज्ञानेन्द्र रावत

एटा (उत्तरप्रदेश)आज स्थानीय रोहनलाल चतुर्वेदी सर्वोदय इंटर कालेज में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम के अवसर पर अशोक, नीम, जामुन और बरगद के वृक्ष लगाये गये। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार, लेखक,पर्यावरणविद एवं राष्ट्रीय पर्यावरण सुरक्षा समिति के अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र रावत, प्रमुख समाजसेवी एवं सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, उ०प्र० राज्य सड़क परिवहन निगम, मैनपुरी संजीव यादव, कालेज के प्राचार्य शिक्षाविद विजय मिश्र, अनुपम द्विवेदी, अंजली राजपूत,अमोल सिंह, विनय कुमार, वसंत यादव, पंकज सोलंकी, आलोक शर्मा, यश सक्सेना, मनोज कुमार, योगेन्द्र कुमार, राजेन्द्र सिंह सहित कालेज के शिक्षकों, छात्रों के अलावा काफी संख्या में प्रबुद्ध जनों की उपस्थिति उल्लेखनीय थी। इस अवसर पर रावत ने देश में जारी वृक्षारोपण अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज समय की मांग है कि वृक्षारोपण अभियान को जनांदोलन बनाया जाये। पर्यावरण की रक्षा की दिशा में इस अभियान में  जनसहभागिता बेहद जरूरी है। हमें यह जान लेना चाहिए कि वृक्षों के बिना जीवन की कल्पना ही बेमानी है। वृक्ष रहेंगे, तभी हम जीवित रहेंगे।  
 संजीव यादव ने कहा कि वृक्षारोपण के साथ-साथ पौधों की रक्षा भी बेहद जरूरी है। तभी वृक्षारोपण अभियान की सफलता संभव है। दुनिया में जिस तेजी से पेड़ों की तादाद कम हो रही है, उससे पर्यावरण दुष्प्रभावित हो रहा है। यही नहीं पारिस्थितिकी, जैव विविधता और मानवीय जीवन पर भी भीषण खतरा पैदा हो गया है। कालेज के प्राचार्य विजय मिश्र ने कहा कि पेड़ों का होना हमारे जीवन के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। यह जैव विविधता, कृषि की स्थिरता, सार्वजनिक स्वास्थ्य की रक्षा और जलवायु को स्थिरता प्रदान करने में अपनी अहम भूमिका का निर्वहन करते हैं। अब हमारे चेतने का समय है। यदि अब भी हम नहीं चेते तो हमारा यह मौन हमें कहां ले जायेगा और क्या मानव सभ्यता बची रह पायेगी ? यह हमें सोचना होगा इसलिए एक पेड़ जरूर लगायें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................