पेट्रोल पंप के पास PVC पाइप में लगी भीषण आग:मौके पर मची भगदड़ सडक पर आवागमन रोका

Jun 10, 2023 - 22:37
Jun 11, 2023 - 14:09
 0
पेट्रोल पंप के पास PVC पाइप में लगी भीषण आग:मौके पर मची भगदड़ सडक पर आवागमन रोका

देवरिया (उत्तरप्रदेश/ शशि जायसवाल)

देवरिया जिले में गौरीबाजार के खरोह चौराहे पर सीएनजी पेट्रोल पंप के समीप प्लास्टिक के पीवीसी पाइप में शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे भीषण आग लग गई।आग ने विकराल रूप से लिया। आग बुझाने में देवरिया व गोरखपुर की दमकल की करीब दस गाड़ियां लगी हैं। इस दौरान अफरातफरी का माहौल है। देवरिया-गोरखपुर फोरलेन पर आवागमन रोक दिया गया है।
गौरीबाजार के खरोह चाैराहा पर सीएनजी पेट्रोल पंप है। शाम करीब पांच बजे पेट्रोल पंप के समीप रखे गए पीवीसी पाइप में अचानक आग लग गई। आग की लपटों को देखकर पेट्रोल पंप कर्मी भाग खड़े हुए। कुछ ही क्षण में लपटों ने विकराल रूप ले लिया।
इसकी जानकारी जिला प्रशासन को मिली तो मौके पर दमकल की पांच गाड़ियों को भेजा गया। पुलिस भी इसके अलावा गोरखपुर जिले से भी दमकल की गाड़ियों को बुला लिया गया। आग बुझाने में दमकलकर्मी लगे हुए हुए हैं। गर्मी के कारण आग की लपटें तेज हो गई है। पुलिस कर्मियों ने देवरिया-गोरखपुर फोरलेन पर आवागमन रोक दिया।
सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि आग को देखते हुए देवरिया से पांच फायर टेंडर भेजे गए हैं। इसके अलावा गोरखपुर से भी फायर टेंडर मंगाए गए हैं। आग पर काफी हद तक नियंत्रण पा लिया गया है। लेकिन अभी प्रयास जारी है।

गोरखपुर देवरिया मार्ग बाधित
पेट्रोल पंप पर आग की घटना को देखते हुए देवरिया गोरखपुर मार्ग पर आवागमन आधे घंटे से बंद कर दिया गया है। जिसके चलते वाहनों की लंबी कतार लग गई है।

दो वर्ष पहले डिपो में लगी थी आग
जनपद के बैतालपुर स्थित इंडियन आयल डिपो में 24 फरवरी 2021 में भी तेल लेने गए टैंकर के चेंबर में बुधवार की सुबह आग लग गई थी। इस दौरान चालक जय प्रकाश एवं खलासी वशिष्ठ दुबे झुलस गए थे। अग्निशमन व डिपो कर्मचारियों के अथक प्रयास के बाद से कुछ ही देर में आग पर काबू पाया गया था।
उस वक्त सुबह नौ बजे तेल डिपो में टैंकर में तेल लेने के लिए गया था। अचानक टैंकर के चेंबर में आग पकड़ लिया। आग को बुझाने के दौरान चालक व खलासी झुलस गए थे। उस दौरान भी पुलिसकर्मियों को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी थी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................