अपनी भारतीय संस्कृति संरक्षण का भी कार्य करें पत्रकार - जैन संतआचार्य विहर्ष सागर जी महाराज

Dec 6, 2024 - 12:54
 0
अपनी भारतीय संस्कृति संरक्षण का भी कार्य करें पत्रकार - जैन संतआचार्य विहर्ष सागर जी महाराज

उदयपुर (कमलेश जैन) श्री दिगम्बर जैन शाश्वत तीर्थ क्षेत्र सम्मेद शिखरजी में विराजमान आचार्य श्री विहर्ष सागर जी महाराज ने 5 दिसम्बर  को प्रात़ 9 बजे गायत्री नगर,महारानी फार्म जयपुर यात्रा संघ को आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि सामुहिक रूप से यात्रा, स्वाध्याय, पूजा, विधान, भक्ति,आरती करने से असीम पुण्य का फल मिलता है।  जैन पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन ने युवा परिषद् बुलेटिन, राष्ट्रीय जैन समाचार पत्र की प्रति भेंट कर आचार्य श्री से धर्म चर्चा की।

आचार्य श्री ने कहा कि पत्रकार राष्ट्र के चौथे स्तंभ होते हैं, पत्रकारों को अपने अपने कार्य क्षेत्र के साथ साथ भारतीय संस्कृति संरक्षण का भी कार्य कराना  चाहिए। सभी जैन पत्रकारों को संगठित होकर अपने तीर्थ क्षेत्रों के संरक्षण, संवर्धन, विकास में सहयोग करना चाहिए , जैन समाज, भामाशाहों को  पत्रकारों का सम्मान व आर्थिक रूप से सहयोग प्रदान करना चाहिए।  संघस्थ नीतू दीदी ने अवगत कराया कि आचार्य श्री का संघ  दिसम्बर के तृतीय सप्ताह में परम पूज्य आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के आचार्य पट्टारोहण समारोह में शामिल होने हेतु इन्दौर की ओर विहार करेंगे ।
यात्रा संघ में प्रमुख रूप से अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद् के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन , पुलक मंच की राष्ट्रीय महामंत्री बीना टोंग्या, दिगम्बर जैन महासमिति टोंक रोड सम्भाग की अध्यक्ष मंजू सेवावाली, आदिनाथ रिलीफ ट्रस्ट के मंत्री अनिल टोंग्या, आदिनाथ महिला मंडल की धर्म मंत्री अनिता बड़जात्या, पुलक महिला जागृति मंच गायत्री नगर की महामंत्री रेखा झांझरी, वरिष्ठ समाजसेवी अनिल गदिया, अनिल झांझरी, महावीर सेवा वाले आदि श्रेष्ठी उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है