कस्बे में आवारा कुत्तों के आतंक से लोग हुए परेशान

Dec 6, 2024 - 12:52
 0
कस्बे में आवारा कुत्तों के आतंक से लोग हुए परेशान

 लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन ) नगर में आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ गई है। वह लोगों को काट रहे हैं। जिस कारण लोगों में भय बना है। उन्होंने आवारा कुत्तों को कस्बे से भगाने की मांग की है। कस्बे में पहले से ही बेसहारा मवेशियों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। वहीं, कुत्तों से भी लोग भयभीत हैं। कस्बे में कुत्ते झुंड बनाकर घूम रहे हैं। झुंड के रूप में यह राहगीरों को शिकार बना रहे हैं।
आवारा कुत्ते कई मर्तबा दुपहिया वाहन चालको भी चोटिल कर चुके हैं । जिस कारण स्थानीय लोगों में भय व्याप्त है। बुजुर्ग, महिलाएं, स्कूली बच्चे आदि कुत्तों के आतंक से परेशान हैं। सुबह घूमने जाने वाले लोग भी डरने लगे हैं। लाठी डंडो से लैस होने के बावजूद उन्हें कुत्ते निशाना बनाते हैं। जबकि नगरपालिका इस ओर कतई ध्यान नहीं दे रही है। कुत्ते नगर की सड़कों, गलियों और सार्वजनिक स्थानों को भी गंदा कर रहे हैं। स्थानीय निवासी मास्टर हीरालाल सैनी कन्हैया लाल गुप्ता लक्ष्मण साहू महेश शर्मा, आदि ने पालिका से आवारा कुत्तों को शहर से हटाने और पालतू कुत्तों के लाइसेंस बनाने की मांग की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है