डीआईसी और आरएफसी के तत्वाधान में आयोजित हुआ औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर

May 13, 2025 - 15:18
 0
डीआईसी और आरएफसी के तत्वाधान में आयोजित हुआ औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर

कोटपूतली-बहरोड़ (मयंक जोशीला) जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र एवं राजस्थान वित्त निगम, भिवाड़ी के तत्वावधान में नीमराना में मंगलवार को औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में भारी संख्या में आगंतुकों और उद्यमियों ने भाग लिया। इस अवसर पर जिला उद्योग अधिकारी दिलखुश मीणा ने स्वागत उद्बोधन द्वारा उद्योग विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। जिनमें राजस्थान सरकार की नवीन योजनाओं यथा राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना 2024 में नवीन व स्थापित उद्यमों हेतु ईएफसीआई में मिलने वाले छूट व लाभ, वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) पॉलिसी 2024 में ऑटो कंपोनेंट/प्रोडक्ट हेतु रजिस्ट्रेशन व मिलने वाले मार्जिन 15 से 25 लाख तक मार्जिन मनी, अनुदान, न्यू टेक्नोलॉजी अपग्रेडेशन हेतु लाभ मार्केटिंग, प्रमोशनल असिस्टेंस इत्यादि की जानकारी दी। उन्होंने एक्सपोर्ट प्रमोशन पॉलिसी 2024 के तहत एक्सपोर्टर्स को मिलने वाले विभिन्न अनुदान और राजस्थान एमएसएमई पॉलिसी 2024 के लाभ के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर राजस्थान दलित आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना 2022 के तहत एस सी-एस टी उद्यमी मार्जिन मनी अनुदान 25 प्रतिशत और ब्याज अनुदान 6 से 9 प्रतिशत तक के साथ 10 करोड़ तक ऋण से व्यापार, सेवा व विनिर्माण उद्योग स्थापित कर सकते हैं। इस अवसर पर अन्य योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और ब्रोशर्स वितरण कराते हुए जागरूक किया। आर एफ सी, शाखा प्रबंधक प्रकाश चंद शाखा ने बताया कि विभाग द्वारा राजस्थान युवा उद्यमिता प्रोत्साहन योजना के तहत 12 वीं पास और 45 वर्ष तक के युवा 5 करोड़ तक ऋण दिए जाने का प्रावधान है, जिसमें 2 करोड़ तक ऋण पर 5.5ः ब्याज दर है। राजस्थान ग्रामीण बैंक शाखा प्रबंधक राजेश कुमार एवं यूको बैंक शाखा प्रबंधक नीमराना ने भी लोन प्रक्रिया के बारे में बताते हुए उद्यमियों को पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया। शिविर में पंचायत समिति प्रधान सन्तोष यादव, बीडीओ ओमप्रकाश निर्मल, सी ए गौरव कुमार, उद्यमी व महिला उद्यमी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................