यू.पी.एस.सी की समकक्ष संयुक्त प्रशासनिक सेवा परीक्षा 2023 में 31वीं रैंक लाने वाली नीतिका यादव का उनके पैतृक गांव ऊजौली मैं किया भव्य सम्मान

ऊजौली (कोटकासिम) जयबीर सिंह
राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले की तहसील कोटकासिम के गांव ऊजौली की नीतिका यादव ने रचा इतिहास भारत/ सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय में अनुभाग अधिकारी (सेक्शन ऑफिसर) के पद पर चयनित होकर अपने गांव ऊजौली का नाम रोशन किया है। नीतिका यादव की शैक्षिक योग्यता H.SC (CHEMSTRY) एच.एस.सी केमिस्ट्री हैं। नितिका यादव कौशल्या देवी सुरेश कुमार यादव की पुत्री और स्व. सूबेदार मेजर सुंदरलाल यादव की पोती है।
नीतिका यादव की इस उपलब्धि से ऊजौली गांव में खुशी की लहर दौड़ रही है और स्थानीय लोग उन्हें बधाई पर बधाई देने में पीछे नहीं हट रहे हैं।
बधाई देने वालों का तांता उनके घर पर लगा हुआ है। गाँव ऊजौली व आसपास पड़ोसी के गांव के लोगों ने नीतिका यादव को दिनांक 11 5.2025 को गांव में बुलाकर पगड़ी पहनकर उनका भव्य स्वागत किया। नीतिका यादव की उपलब्धि को देखकर गांव की लड़कियों ने भी आगे बढ़ाने की प्रेरणा ली। स्वागत समारोह में डॉक्टर सुंदर यादव, रामप्रसाद पूर्व पंच, समय सिंह, हरचंद पूर्व सरपंच, राजकुमार,रामफल, पवन कुमार एवं मंडल अध्यक्ष यशपाल शर्मा कोटकासिम, अर्जुन सिंह जाट एवं रमेश यादव कार्यक्रम में मौजूद रहे एवं नीतिका यादव को आईपीएस बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
नीतिका यादव की माता जीएसएसएस(G SSS) आकोली(राजस्थान) में व्याख्याता पद पर कार्यत है, पिताजी जीएसएस (GSSS) जैतपुर झज्जर हरियाणा में प्राचार्य के पद पर कार्यत है। एवं उसका भाई निशांत यादव जीएसएस (GSSS) पलवल में प्रवक्ता के पद पर कार्यत है।
देश सेवा में शैक्षिक पारिवारिक पृष्ठभूमि से संबंध रखने वाली नीतिका यादव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार के सभी सदस्यों ग्रामवासियों व गुरुजनों को दिया है। नीतिका यादव को सबसे ज्यादा प्रोत्साहित करने वाले उनके दादाजी स्व.सूबेदार मेजर सुंदरलाल यादव थे।
नीतिका यादव ने अपने संबोधन में विशेष तौर पर लड़कियों को अपनी तरह आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी। नीतिका यादव की इस उपलब्धि से क्षेत्र के युवाओं विशेष रूप से लड़कियों को सरकारी सेवाओं में अधिकारी के रूप में करियर बनाने की सेवा की प्रेरणा मिली कठिन परिश्रम और मेहनत से कठिन से कठिन लक्ष्य की को भी प्राप्त किया जा सकता है।






