बागवास में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक मौत, दो गम्भीर घायल

Feb 26, 2024 - 15:40
 0
बागवास में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक मौत, दो गम्भीर घायल

कोटपुतली बहरोड़ जिले के पावटा निकटवर्ती ग्राम बागवास में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की हुई मौत और दो गभीर रूप से हुए घायल।घटना में संतोष कुमार उम्र 60 साल निवासी खेलना की मृत्यु हो गई। वहीं दूसरी बाईक पर सवार बागावास अहिरान निवासी हरीराम व रेखा देवी गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस के अनुसार दो मोटरसाईकिलों पर सवार युवक युवती अपने घर जा रहे थे। तभी तेज स्पीड़ पर दौड़ते हुए एक अज्ञात वाहन ने बागावास पुलिया स्थित दोनों मोटरसाईकिलों के टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाईकिलों का सन्तुलन बिगड़ गया और दुर्घटना में खेलना निवासी संतोष धानका की मृत्यु हो गई। जबकि दूसरी मोटरसाईकिल के चालक युवक हरीराम व रेखा देवी गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर भाभरु थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पावटा पहुंचाया। जहाँ चिकित्सकों ने राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। वहीं मृतक संतोष धानका के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

  • बिल्लूराम सैनी

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है