राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खरकड़ी कलां में मुख्य द्वार का किया गया लोकार्पण
नारायणपुर (भारत कुमार शर्मा) :- राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खरकड़ी कला में देवनाथ महाराज के कर कमलों द्वारा भव्य मुख्य द्वार का लोकार्पण किया गया। मुख्य द्वार का निर्माण झीड़ की ढाणी खरकड़ी कलां निवासी भामाशाह किशोर लाल सैनी द्वारा करवाया गया ।पूर्व में भी भामाशाह किशोर सैनी द्वारा सीसीटीवी कैमरे भेंट किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता भागीरथ प्रसाद सैनी द्वारा की गई । विद्यालय प्रधानाचार्य संजय कुमार ने समस्त भामाशाहों, अभिभावकों ,अतिथियों को माला एवं साफा पहनाकर सम्मानित किया और आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर भामाशाह शिम्भू,जगदीश चावड़ा, जगदीश सैनी, रामेश्वर सैनी, सुगनराम सैनी, रघुवीर सिंह ,किशन सिंह , रतिराम,राजवीर सिंह, नंदलाल, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय थानागाजी कालूराम शर्मा(RP) , राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गढ़ी प्रधानाचार्य यादवेंद्र सिंह ,सरपंच प्रतिनिधि मातादीन गुर्जर, उप प्रधानाचार्य विक्रम सिंह, कृष्ण कुमार ,अनिल कुमार, रेखा रूंडला, सुरेंद्र सिंह, मूलचंद, बृजेश कुमार ,जगदीश प्रसाद, विजय कुमार एवं पी ई ई ओ स्टाफ उपस्थित रहा।