घरेलू विवाद में पत्नी ने अपने भाइयों को बुलाया: पति ने पत्नी सहित दो सालों को मारी गोली

Jun 12, 2023 - 13:54
 0
घरेलू विवाद में पत्नी ने अपने भाइयों को बुलाया: पति ने पत्नी सहित दो सालों को मारी गोली

हरियाणा के हिसार में ट्रिपल मर्डर की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक शख्स ने घरेलू विवाद में अपनी पत्नी और दो सालों को गोली मार दी. इसके बाद अपने बच्चों को लेकर घर से भाग गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. इस वारदात से इलाके में मातम का माहौल है.
दरअसल, हिसार के कृष्णा नगर में राकेश पंडित अपने परिवार के साथ रहता है. रविवार को घरेलू विवाद के चलते उसने पत्नी और दो सालों को गोली मार दी. इस ट्रिपल मर्डर को उसने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से अंजाम दिया. मृतकों की पहचान गांव धनाना निवासी मनजीत सिंह, मुकेश कुमार और सुमन के रूप में हुई है. सूचना मिलने पर हिसार से 9-11 थाने से अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और फोर्स तैनात कर दी है. पुलिस अधीक्षक गंगा राम पूनिया ने बताया कि घरेलू कलह में ये वारदात हुई है. आरोपी प्रॉपर्टी जांच की जा रही है. डीलिंग का काम करता था.
यह भी बताया जा रहा है कि हादसे के बाद आरोपी अपने दो लड़कों और एक लड़की को स्कूटी पर बैठाकर फरार हो गया. उधर, शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया गया है. वहीं, ये वारदात पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है. जिनकी डीवीआर लेकर जांच की जा रही हैं  उधर, यूपी के बरेली में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग के शक के चलते उसने अपनी पत्नी की हत्या की है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच कर रही है.

वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार - घटना को अंजाम देने के बाद राकेश पंडित मौके से अपने दो लड़के और एक लड़की को लेकर फरार हो गया है। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार हिसार पुलिस के आला अधिकारी और अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आसपास के एरिया को सील कर दिया गया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है