न घबराएं, जरूरत पड़े तो हेल्पलाइन नंबर मिलाएं, मूसाझाग पुलिस

Jul 28, 2023 - 18:33
Jul 28, 2023 - 18:34
 0
न घबराएं, जरूरत पड़े तो हेल्पलाइन नंबर मिलाएं, मूसाझाग पुलिस

संवाददाता -अभिषेक वर्मा | बदायूँ/यूपी- नारी सुरक्षा, नारी सम्मान के लिए चलाए जा रहे प्रदेश सरकार द्वारा मिशन शक्ति 4.0 अभियान के अंतर्गत प्रदेश के टॉप 10 आईपीएस में अपनी पहचान रखने वालो में एक वरिष्ठ आईपीएस डॉ० ओ.पी सिंह एसएसपी बदायूँ के निर्देशन में मूसाझाग थाना अध्यक्ष शिवेंद्र भदौरिया के निर्देशानुसार दिन शुक्रवार को दातागंज कोतवाली में तैनात महिला बीट अधिकारी प्रियंका त्यागी ने थाना क्षेत्र के ऋषि देव इंटर कॉलेज में पहुँच कर छात्राओं एवं  शिक्षिकाओं को सुरक्षा के लिए जागरूक करते हुए हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और कहा कि न घबराएं, जरूरत पड़े तो हेल्पलाइन नंबर मिलाएं, इस दौरान उन्होंने स्कूलों कॉलेज चौराहों के आसपास घूम रहे युवकों को रोक कर पूछताछ की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow