गाजियाबाद: छुट्टी के विवाद में बैंक गार्ड ने मैनेजर को सीने में मारी गोली, मौत

Mar 16, 2026 - 19:45
 0
गाजियाबाद: छुट्टी के विवाद में बैंक गार्ड ने मैनेजर को सीने में मारी गोली, मौत

गाजियाबाद | (शशि जायसवाल) ​उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ पंजाब एंड सिंध बैंक के एक सुरक्षा गार्ड ने मामूली विवाद के बाद बैंक मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना सोमवार दोपहर लगभग 1:45 बजे की है, जिससे पूरे इलाके और बैंकिंग क्षेत्र में दहशत फैल गई है।

​विवाद की वजह: छुट्टी और ड्यूटी से गैरहाजिरी
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी गार्ड रवींद्र हुड्डा (पूर्व सैन्यकर्मी, 2018 में सेवानिवृत्त) ड्यूटी पर नहीं आया था। बैंक मैनेजर अभिषेक शर्मा (34 वर्ष) ने उसे फोन कर ड्यूटी पर न आने का कारण पूछा और इस लापरवाही पर उसे फटकार लगाई।
​इसी बात से गुस्सा होकर रवींद्र दोपहर करीब 1:30 बजे बैंक पहुंचा। उस समय वह बैंक की वर्दी में नहीं बल्कि हाफ पैंट और टी-शर्ट में था। चश्मदीदों के मुताबिक, बैंक में घुसते ही उसका मैनेजर के साथ तीखा विवाद हुआ।

​मचा हड़कंप: बैंक के भीतर चली गोली
​विवाद इतना बढ़ा कि रवींद्र ने बैंक में ही रखी अपनी लाइसेंसी बंदूक उठाई और मैनेजर अभिषेक शर्मा के सीने में गोली दाग दी। प्रत्यक्षदर्शी आर.एन. पांडेय ने बताया कि जब तक बैंक के अन्य 5 कर्मचारी कुछ समझ पाते, आरोपी वारदात को अंजाम देकर अपने एक साथी के साथ बाइक पर फरार हो गया।


​लहूलुहान हालत में बैंक स्टाफ ने अभिषेक को तुरंत बाइक से दिल्ली के गुरु तेग बहादुर (GTB) अस्पताल पहुंचाया, लेकिन घाव गहरा होने के कारण रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

  • 3 महीने पहले ही नौकरी पर लगा था गार्ड

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी गार्ड रविन्द्र हुड्डा बागपत के मंसूरपुर गांव का रहने वाला है और 2018 में आर्मी से रिटायर्ड हुआ था। करीब 3 महीने पहले ही बैंक में गार्ड की नौकरी पर लगा था। आरोपी अकसर छुट्टी करता रहता था। आज भी वह बैंक नहीं आया था। बैंक मैनेजर अभिषेक ने उसको फोन करके डांटा और तुरंत ड्यूटी पर आने के लिए कहा। रविन्द्र बैंक में आया और बैंक में जमा अपनी बंदूक ली। इसके बाद उसकी बैंक मैनेजर से कहासुनी हुई जिसके बाद आरोपी गार्ड ने बैंक मैनेजर को गोली मार दी।

गोली मारने के बाद आरोपी बंदूक लेकर बैंक से निकला और फरार हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद बैंक से बाहर जाते समय उसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है जिसमें आरोपी हाथ में बंदूक लिए जाता दिखाई दे रहा है। मौके पर पहुंचे डीसीपी  ग्रामणी जोन सुरेन्द्र नाथ तिवारी का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला आपसी कहासुनी के बाद हुए विवाद का है।  

​मृतक का परिचय
​अभिषेक शर्मा मूल रूप से बिहार के पटना (लखीपुर) के रहने वाले थे और वर्तमान में अपनी पत्नी के साथ गाजियाबाद में किराए के मकान में रह रहे थे। उनकी अचानक मृत्यु से परिवार में कोहराम मच गया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................