डीग उप खंड के वन संरक्षित क्षेत्र में बड़े पैमाने पर चल रहा है अवैध खनन

ब्रज अंचल के साधु-संतों और ब्रज वासियों ने जताया रोष, मजबूर होकर साधु संतों को धरना प्रदर्शन और आंदोलन जैसे कदम उठाना पड़ेगे

Jul 18, 2020 - 23:58
 0
डीग उप खंड के वन संरक्षित क्षेत्र में बड़े पैमाने पर चल रहा है अवैध खनन

डीग भरतपुर

डीग -18 जुलाई डीग उपखंड के वन संरक्षित्र क्षेत्र में लगभग आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर बड़े पैमाने पर अवैध खनन धड़ल्ले से चल रहा है। और इसे रोकने के लिए उत्तरदायी वन ,खनिज और पुलिस विभाग के लोग इस पर लगाम लगाने के स्थान पर चौथ वसूली में लगे हुए हैं। ब्रज अंचल के संत समाज के प्रवक्ता राधा कांत शास्त्री ने डीग,कामा,नगर और पहाड़ी क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर चल रहे अवैध खनन पर रोष जताते हुए प्रदेश मुख्यमंत्री और जिला कलेक्टर से अवैध खनन को रोकने के लिए तत्काल कारगर कदम उठाने की मांग की है साथ ही चेतावनी दी है कि यदि सरकार व प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई नहीं की तो मजबूर होकर साधु संतों को धरना प्रदर्शन और आंदोलन जैसे कदम उठाना पड़ेगे।

डीग उपखंड के वन संरक्षित्र क्षेत्र के सेऊ, धमारी, ककड़ा बहताना जटेरी और और अन्य गांवो में खनन माफिया द्वारा जेसीबी और अन्य साधनों द्वारा बड़े पैमाने पर निरंतर अवैध खनन किया जा रहा है तथा ट्रैक्टर ट्रॉलीओंऔर डंफरो  में भरकर अवैध खनन कर निकाला गया पत्थर डीग कस्बा उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती कस्बौ  मैं भेजा रहा है जबकि  सरकार ने डीग और कामा के समस्त वन और पर्वतीय क्षेत्र को वन संरक्षित क्षेत्र घोषित कर इसमें खनन गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगा रखी है। लेकिन वन और खनिज विभाग एवं स्थानीय पुलिस की मिलीभगत के चलते खनन माफिया बेखौफ वन संरक्षित्र क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध खनन कर ब्रज अंचल की द्वापर कालीन धरोहरों को नष्ट करने में लगे हुए हैं। जिसको लेकर ब्रज के साधु-संतों ओर ब्रज वासियों में दिनों दिन रोष बढ़ता जा रहा है।

समय-समय पर पुलिस द्वारा वन विभाग के साथ मिलकर अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं :- प्रेम सिंह भास्कर थाना प्रभारी थाना खोह

पदम जैन की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow