व्यापार महासंघ ने पदमश्री सूर्य देव बारेठ का किया स्वागत

Sep 10, 2024 - 23:53
 0
व्यापार महासंघ ने पदमश्री सूर्य देव बारेठ का किया स्वागत

 किशनगढ़बास-  (कमलेश कुमार पमनानी) पद्मश्री  सूर्य देव सिंह बारेठ का का व्यापार महासंघ ने साफा व माला पहनकर स्वागत किया । देश विदेश में ख्याति प्राप्त, अनुभवी, पद्मश्री से विभूषित  सूर्य देव सिंह  बारेठ का जन्म दिवस  व्यापार महासंघ ने स्वागत किया ।इस मौके  पर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष परमानंद लख्याणी,किराना मर्चेंट अध्यक्ष मदन लाल अग्रवाल,लघु उद्योग संघ अध्यक्ष हरमेश खुराना, केमिस्ट सघ के  अध्यक्ष कमलेश पमनानी,उद्योगपति संजय सिंघल,टेलर एसोसिएशन अध्यक्ष प्रभु दयाल चंदनानी,सिन्धु सेवा‌ भारती के अध्यक्ष राजेश कामदार,जनेश भूटानी, संदीप वलेचा बारेठ निवास  पर उपस्थिति देखकर उन्हें जन्मदिवस की बधाइयां दी एवं आशीर्वाद प्राप्त किया,साथ ही  बारेठजी के अच्छे स्वास्थ्य एवं लंबी आयु की प्रार्थना ईश्वर से की।

उल्लेखनीय है की पद्मश्री सूर्य देव सिंह बारेठ ने देश विदेश में अलवर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सन 1971 में  राष्ट्रपति विवेक गिरी द्वारा पद्मश्री की उपाधि से सम्मानित किया गया। जो सिर्फ अलवर क्षेत्र नहीं पूरे राजस्थान के लिए गौरवशाली है। विदेश मंत्री  जसवंत सिंह  के कार्यकाल में  उनके साथ पाकिस्तान में भारत-पाक संबंधों को सुदृढ़ करने हेतु गए दल के महत्वपूर्ण सदस्य बने। देश विदेश में साहित्य क्षेत्र के अतिरिक्त अन्य मापदंडों के आधार पर 42 तरह के भिन्न-भिन्न सम्मानों से नवाजा गया। 
 साथ-साथ अपने साहित्य के क्षेत्र में एक उत्कृष्टतम कवि की भूमिका निभाई है। एवं अनेक कवि सम्मेलनों में अपनी कविताओं से श्रोताओं को भाव विभोर किया है। क्षेत्र ही नहीं, देश ही नहीं,अपितु विदेशों में भी आपकी कविताओं का डंका बोलता है और इसी क्रम में आप साउथ अफ्रीका में आयोजित एक महान कवि सम्मेलन में हिंदी कवि के रूप में आमंत्रित किए गए एवं अपनी कविताओं से अपने विदेश में बैठे हिंदी भाषियों को सम्मोहित कर दिया था। 
,जन सेवा की भावनाओं को अपने दिल में संजोए, जनमानस की अपेक्षाओं पर शत प्रतिशत खरे उतरे ।   पंचायत प्रधान का पद संभाल कर। पदम श्री सूर्यदेव बारेठ की पत्नी नंदा देवी बारेठ ने भी प्रधान रहते हुए अपने कर्तव्य का सुचारू रूप से निर्वहन किया। पुत्र संजीव सिंह बारेठ वर्तमान में जिला कांग्रेस प्रवक्ता है। इतनी सारी उपलब्धियां से विभूषित महान व्यक्तित्व ने अपने जीवन के 89 वर्ष पूर्ण किए हैं और अब नब्बे वर्ष में प्रवेश किया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................