69 वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन
भीलवाड़ा : राजकुमार गोयल
कारोई में शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कारोई के खेल मैदान पर हुआ। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि सहाड़ा रायपुर विधायक प्रत्याशी राजेन्द्र त्रिवेदी, अति विशिष्ठ अतिथि ब्लॉक अध्यक्ष सोहन लाल जाट, चेतन प्रकाश डिडवानिया, रणदीप त्रिवेदी, रेखा हिरण, शंकर लाल जाट थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायिका गायत्री कैलाश त्रिवेदी ने की।
प्रधानाचार्य सुंदर सिंह जी चुंडावत व प्रशासक भगवती लाल टेलर ने अतिथियों का स्वागत किया। चार दिनों तक चलने वाली प्रतियोगिता में 470 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले छात्र राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
समारोह में भामाशाहों, निर्णायकों व सर्वश्रैष्ठ खिलाडियों का सम्मान किया गया। बेस्ट एथलीट का सम्मान विशाल वैष्णव सांगवा को दिया गया। एथलेटिक्स टूर्नामेंट में चैम्पियनशिप महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय सांगवा ने जीती।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में सरपंच संघ अध्यक्ष मोहन लाल तिवारी, प्रकाश कुमावत, नटराज सिंह राणावत, उमाशंकर तिवाड़ी, कांता कंवर, सत्यनारायण विश्नोई, उदयलाल गाड़री, रामचन्द्र सुवालका, भावेश त्रिपाठी, बंशी लाल माणम्या, बालकिशन जोशी, मोहन लाल तेली, जमनालाल तेली, रतन लाल खटीक, रामगोपाल व्यास, महिपाल सिंह, राकेश टेलर, केशु भील, रतन लाल गाड़री, चांदमल बैरवा, विकास त्रिपाठी, भंवर सिंह चुण्ड़ावत, सत्यनारायण बहेड़िया, अखिलेश टेलर, विजयशंकर दाधीच व शिक्षकगण उपस्थित थे। विभागीय प्रतिनिधि नीलम कुमार पुरोहित व मुख्य तकनीकी सलाहकार नारायण लाल गाड़री व उदय लाल सेन थे। सरिता कंवर ने आभार ज्ञापित किया। संचालन चन्द्रेश टेलर ने किया।