बड़ागांव में मनाई गई महात्मा ज्योतिबा फुले की 136वीं पुण्यतिथि; पदचिन्हों पर चलने का आह्वान
उदयपुरवाटी/बड़ागांव (सुमेर सिंह राव)। क्षेत्र के बड़ागांव में महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की 136वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में वक्ताओं ने महात्मा फुले के जीवन संघर्ष, समाज सुधार के कार्यों और शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान को याद किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व तहसीलदार मंगल चंद सैनी ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने दलितों, मजदूरों, पिछड़ों और किसानों के हक व अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उन्होंने समाज में शिक्षा का प्रसार कर नई चेतना जगाई। मंगल चंद सैनी ने कहा कि महात्मा फुले के बताए मार्ग व पदचिन्हों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
प्रतिमा पर किया माल्यार्पण पुण्यतिथि कार्यक्रम की शुरुआत से पूर्व उपस्थित लोगों ने महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और उन्हें नमन किया।
ये रहे मौजूद इस अवसर पर पूर्व तहसीलदार मंगल चंद सैनी, मोतीलाल पटवारी, पूर्व अध्यक्ष नारायण प्रसाद सैनी, सीताराम, हंसराज अलड़िया, प्रहलाद सैनी, नागरमल, रामजीलाल कटारिया, किशोरीलाल, कप्तान, प्रभाती मिस्त्री, रामजी कटारिया, हनुमान सैनी, सुशील राजोरिया, मनोज, श्रवण, पितराम व राजेंद्र जमालपुरिया सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

