संविधान दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, विद्यार्थियों को दिलाई शपथ ​पैनल अधिवक्ताओं ने दी मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी

Nov 27, 2026 - 13:40
 0
संविधान दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, विद्यार्थियों को दिलाई शपथ ​पैनल अधिवक्ताओं ने दी मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी

​मकराना (मोहम्मद शहजाद)। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डीडवाना के अध्यक्ष एवं सचिव तथा ताल्लुका विधिक सेवा समिति मकराना की अध्यक्ष आशा चौधरी के निर्देशानुसार संविधान दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, माताभर (मकराना) में आयोजित इस शिविर में विधिक सेवा समिति के पैनल अधिवक्ता तलत हुसैन हनीफी, गिरधारी जोशी और पीएलवी सरोज गोस्वामी ने भाग लिया। शिविर के दौरान पैनल अधिवक्ता तलत हुसैन हनीफी ने विद्यालय के समस्त स्टाफ और विद्यार्थियों को संविधान की शपथ दिलाई तथा संविधान से जुड़ी महत्वपूर्ण विधिक जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पैनल अधिवक्ता हनीफी और गिरधारी जोशी ने कहा कि भारत में प्रतिवर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। उन्होंने संविधान निर्माण में डॉ. भीमराव अंबेडकर के महत्वपूर्ण योगदान को याद करते हुए बताया कि भारतीय संविधान को तैयार करने में 2 वर्ष, 11 माह और 18 दिन का समय लगा था। 26 नवंबर 1949 को अंगीकृत होने के पश्चात 26 जनवरी 1950 को इसे पूरे देश में लागू किया गया। वक्ताओं ने कहा कि संविधान नागरिकों को न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के सिद्धांत देता है, साथ ही हमें हमारे मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों की भी याद दिलाता है। यह दिन उन महान नेताओं और संविधान निर्माताओं के प्रति सम्मान प्रकट करने का अवसर है, जिन्होंने देश को एक मजबूत लोकतांत्रिक आधार प्रदान किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रवणराम स्वामी सहित अध्यापक कैलाश जांगिड़, सीमा राठौड़, शुभम गुजर, नमिता विश्वास रॉय एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है