कठूमर क्षेत्र के पांच बीएलओ को जिला कलेक्टर ने किया सम्मानित

Nov 26, 2025 - 13:42
 0
कठूमर क्षेत्र के पांच बीएलओ को जिला कलेक्टर ने किया सम्मानित

कठूमर (दिनेश लेखी)। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत फील्ड में रहकर समयपूर्व एसआईआर कार्य पूर्ण करने वाले कठूमर विधानसभा क्षेत्र के पांच बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा 90 प्रतिशत तक ऑनलाइन उपलब्धि हासिल करने वाले कुल 85 बीएलओ को जिला कलेक्टर ने मंगलवार सम्मानित किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.आर्तिका शुक्ला ने इन बीएलओ को सम्मानित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय दायित्व से जुड़े इस कार्यक्रम को बेहतर रणनीति और प्रतिबद्धता के साथ पूरा कर इन कार्मिकों ने उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।
इस अवसर पर कठूमर विधानसभा क्षेत्र के पांच बूथ लेवल अधिकारियों को सम्मानित किया गया।कठूमर कस्बा स्थित राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय के  शुभम खंडेलवाल भाग सँख्या 85 के बूथ लेवल अधिकारी सहित सत्येंद्र सिंह, नवीन राजपूत, लववीर, देवेंद्र सिंह पांच बीएलओ को इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
इनके सम्मानित होने पर साथी बीएलओ को इनके अनुभव का लाभ और सहयोग अन्य सभी बूथ लेवल अधिकारियों को मिलेगा और प्रोत्साहित करेगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................