पाली जिला कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी घोषित; 29 पदाधिकारियों को सौंपी कमान

Apr 14, 2026 - 18:26
 0
पाली जिला कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी घोषित; 29 पदाधिकारियों को सौंपी कमान

सुमेरपुर (बरकत खान) राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के 'संगठन सृजन अभियान' के तहत पाली जिला कांग्रेस कमेटी (खेल प्रकोष्ठ) की जिला कार्यकारिणी की विधिवत घोषणा कर दी गई है। यह नियुक्तियां प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एवं खेल प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष अमीन पठान के निर्देशानुसार तथा सुमेरपुर विधानसभा प्रत्याशी हरिशंकर मेवाड़ा के मार्गदर्शन में की गई हैं।

जिलाध्यक्ष मुकेश बारोलिया ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए कुल 29 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। इसमें जिला स्तर से लेकर ब्लॉक स्तर तक सक्रिय कार्यकर्ताओं को जगह दी गई है।

किसे क्या मिली जिम्मेदारी:

  • ब्लॉक अध्यक्ष (9): प्रकाश (पाली देहात), अजयपाल चौधरी (सुमेरपुर), विकास कुमार (बाली), सोहनलाल (रोहट), महेंद्र (मारवाड़), हरि सिंह (रानी), नारायण चौहान (देसूरी), मोहम्मद इमरान खिलजी (पाली शहर) एवं मुस्तकीम रजा (सोजत)।

  • उपाध्यक्ष (8): प्रमोद दिनकर, सायर नीर, सोहनलाल चौधरी, अरशद राजा, नगाराम चौधरी, दीपक बावरी, मुकेश कुमार एवं मोहम्मद जुनेजो खान।

  • महासचिव (7): बगदाराम, सकाराम मीणा, फैजान अली, केशर पुरी, अलकेश परिहार, हीरालाल एवं मनोज कच्छावा।

  • सचिव (5): मुकेश, नरपत मीणा, श्रवण कुमार, सुरेश एवं कानाराम।

 जिलाध्यक्ष मुकेश बारोलिया ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए निर्देश दिए कि वे जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूती प्रदान करें। उन्होंने कहा कि खेल प्रकोष्ठ का मुख्य उद्देश्य जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना और प्रतिभावान खिलाड़ियों को कांग्रेस विचारधारा से जोड़कर उन्हें उचित मंच प्रदान करना है। बारोलिया ने इन नियुक्तियों के लिए कांग्रेस प्रत्याशी हरिशंकर मेवाड़ा का आभार व्यक्त किया और विश्वास दिलाया कि नई टीम पूरी सक्रियता के साथ कार्य करेगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................