राजस्थानी फ़िल्म फेस्टिवल अवॉर्ड भी झुंझुनूं की झोली में, श्रवण सागर को बेस्ट एक्टर का तथा संतोष क्रांति मिश्रा को मिला बेस्ट डायरेक्टर अवार्ड

Sep 26, 2022 - 09:38
Sep 26, 2022 - 09:38
 0
राजस्थानी फ़िल्म फेस्टिवल अवॉर्ड भी झुंझुनूं की झोली में, श्रवण सागर को बेस्ट एक्टर का तथा संतोष क्रांति मिश्रा को मिला बेस्ट डायरेक्टर अवार्ड

उदयपुरवाटी (झुंझुनूं, राजस्थान/ सुमेरसिंह राव) दसवां राजस्थानी फ़िल्म फेस्टिवल शनिवार को जयपुर के मान पैलेस में आयोजित हुआ। जिसमें राजस्थान सहित अन्य राज्यों की क्षेत्रीय भाषाओं में बनाई गई फिल्मों को विभिन्न कैटेगरियो में अवार्ड दिए गए।
मुख्य अतिथि बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी एवं अभिनेता तुषार कपूर ने सामाजिक एवं शिक्षा का महत्व विषय पर बनी राजस्थानी फिल्म "शंखनाद" को श्रेष्ठ घोषित किया।इस फ़िल्म के  निर्माता झुंझुनूं जिले के बाय ग्राम निवासी प्रमोद सोनी हैं जिनको बेस्ट निर्माता के अवार्ड से नवाजा गया। इसी फिल्म में अभिनय करने वाले कोलसिया निवासी एक्टर श्रवण सागर को बेस्ट एक्टर का तथा संतोष क्रांति मिश्रा को बेस्ट डायरेक्टर के अवार्ड से नवाजा गया।गौरतलब है कि इससे पूर्व फ़िल्म शंखनाद को 2019 में राजस्थानी सिनेमा अवार्ड आरसीए में बेस्ट फिल्म का अवार्ड भी मिल चुका है। 
फ़िल्म के निर्माता प्रमोद सोनी राजस्थान नगर पालिका सेवा में राजस्व अधिकारी के पद पर कार्यरत है तथा एक्टर श्रवण सागर भी कोलसिया से सम्बन्ध रखते है।दोनों ही झुंझुनूं से तालुक रखते हैं।फेस्टिवल में अभिनेत्री महिमा चौधरी एवं अभिनेता तुषार कपूर ने अवार्ड,ट्रॉफी एवं उपहार देकर कलाकारों का सम्मान किया।इस दौरान अभिनेता श्रवण सागर ने राजस्थानी गानों पर प्रस्तुतियां दी।फेस्टिवल में विभिन्न राज्यो के फिल्मी सितारों सहित सिनेमा प्रेमी और व्यवसाइयो ने शिरकत की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है