पलवल में न्यूड वीडियो कॉल करके 1.39 लाख ठगे: क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर धमकाया, राजस्थान से दो आरोपी अरेस्ट

Feb 6, 2026 - 14:06
 0
पलवल में न्यूड वीडियो कॉल करके 1.39 लाख ठगे: क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर धमकाया, राजस्थान से दो आरोपी अरेस्ट

पलवल साइबर क्राइम थाना पुलिस ने न्यूड वीडियो कॉल के जरिए ब्लैकमेल कर 1.39 लाख की ठगी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी राजस्थान से की गई हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

साइबर क्राइम थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति ने एनसीआरपी पोर्टल पर ऑनलाइन धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार, 24 जनवरी की रात उन्हें एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल आई थी। कॉल पर एक युवती ने अपना चेहरा दिखाए बिना आपत्तिजनक हरकतें कीं और पीड़ित का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।

  • क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर धमकाया

अगले दिन, आरोपियों ने खुद को क्राइम ब्रांच अधिकारी बताकर पीड़ित को धमकाया। उन्होंने वीडियो डिलीट कराने के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों में 1.39 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए।

शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। कॉल डिटेल रिकॉर्ड और तकनीकी जांच से मोबाइल की लोकेशन राजस्थान के भरतपुर जिले में पाई गई। पुलिस ने पहले भरतपुर निवासी अखलाख को गिरफ्तार किया और वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन बरामद किया।

पूछताछ में सामने आया कि ठगी की रकम हारिश के बैंक खाते में गई थी, जिसके बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। थाना प्रभारी नवीन कुमार ने कहा कि साइबर ठगी के नेटवर्क से जुड़े किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................