'ऑपरेशन अश्ववेग' के तहत नकबजनी के प्रकरण में प्रभावी कार्यवाही; आरोपी को गिरफ्तार कर चोरित सोने-चांदी के आभूषण शत प्रतिशत बरामद
बालोतरा (बरकत खान) पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा रमेश आईपीएस ने बताया कि जिले में सम्पत्ति संबंधी अपराधों का शीघ्र खुलासा कर शत प्रतिशत बरामदगी करने व अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कानूनी कार्यवाही हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान "ऑपरेशन अश्ववेग" के तहत जारी दिशा-निर्देशानुसार हरफूलसिंह आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा एवं शिवनारायण चौधरी आरपीएस, वृताधिकारी बायतु के सुपरवीजन में दलपतसिंह निपु. थानाधिकारी गिड़ा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा रात्रि के समय में घर में घुसकर नकबजनी करने के मुलजिम नुरेखां को गिरफ्तार कर मुलजिम के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण की शत प्रतिशत बरामदगी करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।
घटना विवरणः- दिनांक 10.01.2026 को प्रार्थी हयातखां पुत्र समेखां, जाति मुसलमान, निवासी करालिया बेरा, थाना गिड़ा, जिला बालोतरा द्वारा थाना गिड़ा में उपस्थित होकर एक लिखित रिपोर्ट पेश कर बताया गया कि दिनांक 09.01.2026 की रात्रि में उसके घर में बने पड़वे के भीतर रखी पेटी का ताला तोड़कर उसमें रखे आभूषण सोने का एक तीमणिया, चांदी की सेन पटी, चांदी का लॉकेट, चांदी का बकल, चांदी का मादलिया, चांदी की चार अंगूठियां, चांदी की पैर की चार पोलरी, गले का चांदी का मादलिया तथा हाथ की चांदी की चेन पटी आदि चोरी कर लिए गए। उक्त रिपोर्ट पर थाना गिड़ा में भारतीय न्याय संहिता 2023 की सुसंगत धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
कार्यवाही पुलिसः- दिनांक 10.01.2026 को प्रातः सूचना प्राप्त हुई कि हयातखां, निवासी करालिया बेरा, के घर पर रात्रि में नकबजनी की घटना घटित हुई है। उक्त सूचना पर थानाधिकारी गिड़ा मय पुलिस जाब्ता तत्काल रवाना होकर प्रार्थी हयातखां के निवास स्थान पर पहुँच घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया एवं समस्त तथ्यों का सूक्ष्मता से अवलोकन किया गया। प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया। अनुसंधान के दौरान संदिग्ध नुरेखां पुत्र अकबर खां, जाति मुसलमान, निवासी नवोड़ा बेरा, थाना पचपदरा की तलाश हेतु खोखसर, परेऊ, पाटोदी, नवोड़ा बेरा, नयापुरा एवं आसपास के क्षेत्रों में दबिशें दी गईं तथा मुखबीरों से सतत संपर्क स्थापित किया गया।
मुखबीर सूचना के आधार पर संदिग्ध नुरेखां पुत्र अकबर खां को दस्तयाब किया गया। बाद पूछताछ के दौरान मुलजिम द्वारा दिनांक 09.01.2026 को सरहद करालिया बेरा स्थित एक घर में रात्रि के समय ताले तोड़कर सोने एवं चांदी के आभूषण चोरी करना स्वीकार किया गया। मुलजिम को नियमानुसार गिरफ्तार कर उसके कब्जे से प्रकरण में चोरी गए सोने व चांदी के आभूषण बरामद किए गए, जिससे प्रकरण में शत-प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित की गई। अनुसंधान उपरांत मुलजिम को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया।
- गिरफ्तार मुलजिमः - . नुरे खां पुत्र अकबर खां जाति मुसलमान, निवासी नवोड़ा बेरा, पुलिस थाना पचपदरा, जिला बालोतरा।
पूर्व आपराधिक रेकर्ड मुलजिम नुरेखांः- धारा 341,323,392/34 भारतीय दण्ड संहिता, 331 (4) 305 (ए) भारतीय न्याय संहिता 2023, 331 (4) 305 (ए) भारतीय न्याय संहिता 2023
पुलिस टीमः-
- 01. महेशाराम सउनि. थाना गिड़ा,
- 02. भंवराराम कानि. 374 थाना गिड़ा,
- 03. अभिषेक चा. कानि. 395 थाना गिड़ा,
- 04. हनुमान मीणा कानि. 377 थाना गिड़ा।