असंतुलित होकर नदी में जा गिरा इलेक्ट्रिक टेम्पो, ड्राइवर घायल

Feb 23, 2026 - 19:33
 0
असंतुलित होकर नदी में जा गिरा इलेक्ट्रिक टेम्पो, ड्राइवर घायल

पाली में सोमवार दोपहर एक हादसा हो गया। सुमेरपुर रोड स्थित बांडी नदी की रपट पर एक इलेक्ट्रिक टेम्पो असंतुलित होकर नदी में जा गिरा।

हादसे में टेम्पो चालक घायल हो गया, जबकि वाहन को भी काफी नुकसान पहुंचा। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को हटाकर यातायात सुचारु कराया।

  • रपट पर बेकाबू होकर नदी में गिरा

कोतवाली थाने के एएसआई जगदीश कुमार ने बताया कि चालक पाली शहर से सुमेरपुर की ओर इलेक्ट्रिक टेम्पो लेकर जा रहा था। रपट पर पहुंचते ही वाहन का संतुलन बिगड़ गया और टेम्पो चालक सहित नदी में गिर गया। हादसे में चालक को चोटें आईं, हालांकि राहत की बात यह रही कि उसे गंभीर चोट नहीं आई। बाद में क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त टेम्पो को नदी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................