बाल दिवस और भगवान महावीर स्वामी के तप कल्याणक पर हुए कार्यक्रम

प्रतियोगिताओं में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मिले मेडल

Nov 15, 2025 - 13:43
 0
बाल दिवस और भगवान महावीर स्वामी के तप कल्याणक पर हुए कार्यक्रम

पिपलाई (सवाई माधोपुर) देश के प्रथम प्रधानमंत्री पण्डित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में तथा भगवान महावीर स्वामी के तप कल्याणक महोत्सव विद्यालय में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़ -चढ़ कर हिस्सा लिया l इस अवसर पर शिक्षकों द्वारा नेहरू के बाल प्रेम,आदर्शो और देश निर्माण में उनके योगदानों पर प्रकाश डालते हुए भगवान महावीर के तप कल्याणक के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई और उनके प्रेरणादाई संदेशों को जीवन में अनुसरण करने का संदेश प्रदान किया गया l
इस अवसर पर ज्योति शिक्षण संस्थान के निदेशक अखलेश गुर्जर ने बताया कि देश के पहले प्रधानमंत्री पण्डित जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन उनका बच्चों के प्रति विशेष प्यार और स्नेह को प्रदर्शित करता है l एक शिक्षक सदैव बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए प्रयासरत रहता है जिससे बच्चे अपने सपनों को पूरा कर समाज,राज्य और देश का उज्ज्वल भविष्य बना सके l
वर्धमान कोचिंग सेन्टर की निदेशक एकता जैन ने महावीर स्वामी का तप कल्याणक महोत्सव के बारे में प्रकाश डालते हुए बताया कि भगवान महावीर स्वामी ने 30 वर्ष की आयु में संन्यास लेकर राज वैभव का त्याग किया और कठोर तपस्या शुरू की थी l आज का यह दिन भगवान महावीर के द्वारा अपनाई गई तपस्या और त्याग की भावना को याद दिलाता है l उनके द्वारा प्रतिपादित "जियो और जीने दो" के सिद्धान्त को हमे अपने जीवन में उतरना चाहिए l
इस अवसर पर राजस्थान समग्र जैन युवा परिषद् के अनुरोध पर राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग के द्वारा जारी निर्देशों की अनुपालना में ज्योति शिक्षण संस्थान उच्च माध्यमिक विद्यालय पिपलाई तथा वर्धमान कोचिंग संस्थान के द्वारा जैन धर्म के प्रवर्तक देवाधिदेव भगवान ऋषभदेव के जन्म एवं दीक्षा कल्याणक के उपलक्ष्य में आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित कर ज्योति शिक्षण संस्थान के निदेशक अखलेश गुर्जर और वर्धमान कोचिंग की निदेशक एकता जैन द्वारा बालक बालिकाओं को बाल दिवस एवं भगवान महावीर के तप कल्याणक महोत्सव के अवसर पर मेडल प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया जिसमें चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राधिका गौड़ एवं अजय मीना, द्वितीय स्थान सागर महावर, तृतीय स्थान जोयब खांन और शिवानी खटाना ने प्राप्त किया l

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंजू मीणा,द्वितीय स्थान नैतिक गौड़ एवं आमना बानो तृतीय स्थान विशाल मीना एवं कृष्णा गुर्जर ने प्राप्त किया l निबन्ध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान यनु जांगिड़ द्वितीय स्थान तेजस्वनी सिसोदिया तृतीय स्थान आरिश खांन ने प्राप्त किया l इस अवसर पर पांचवीं बोर्ड में विद्यालय स्तर पर सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी गुंजन गौड़,कपिल गौड़, असद गौड़ को भी शील्ड प्रदान कर उनका सम्मान किया गया l मेडल पाकर सभी बच्चों के चेहरे खिल उठे l इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका कृपा गुर्जर, गणेश योगी, गायत्री गौड़, करण गुर्जर, मुकेश मीणा, सुशीला सैनी, संगीता सैनी, मालती गौड़,अभिनन्दन जैन अध्यापक-अध्यापिका तथा सीमा राय उपस्थित रहे l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................