विधानसभा में नियम 295 के तहत महवा मास्टर प्लान (2018–2038) के संशोधन हेतु विशेष उल्लेख प्रस्ताव पर बोले विधायक राजेंद्र मीना

Feb 26, 2026 - 15:56
 0
विधानसभा में नियम 295 के तहत महवा मास्टर प्लान (2018–2038) के संशोधन हेतु विशेष उल्लेख प्रस्ताव पर बोले विधायक राजेंद्र मीना

महुवा (अवधेश अवस्थी) महुवा विधानसभा क्षेत्र से विधायक राजेंद्र मीणा ने विधानसभा की कार्यवाही के दौरान नियम 295 के तहत नगरीय क्षेत्र महवा के मास्टर प्लान (2018–2038) में व्याप्त गंभीर त्रुटियों को लेकर विशेष उल्लेख प्रस्ताव प्रस्तुत किया है। 

विधायक राजेंद्र मीणा ने बताया कि दिनांक 21.08.2023 को अधिसूचना जारी कर नगर पालिका महुवा का ड्राफ्ट मास्टर प्लान-2038 प्रकाशित किया गया था। इस ड्राफ्ट पर नगर पालिका के सभी पार्षदों द्वारा अधिशाषी अधिकारी को आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मास्टर प्लान बिना समुचित भौतिक सर्वे के, वर्तमान परिस्थितियों की अनदेखी करते हुए तैयार किया गया है, जिसके कारण इसमें अनेक खामियां सामने आई हैं।उन्होंने बताया कि परिसीमन के अनुसार नवीन राजस्व गांवों को मास्टर प्लान में शामिल नहीं किया गया है, जो राजस्व अभिलेखों के विपरीत है। इसके अतिरिक्त ग्रीन बेल्ट, हाईवे कॉरिडोर, औद्योगिक क्षेत्र एवं सड़कों का चिन्हांकन भी वास्तविक स्थिति से मेल नहीं खाता और मनमाने तरीके से किया गया है। विधायक राजेंद्र मीणा ने बताया कि 19.09.2023 को आयोजित नगर पालिका मंडल की साधारण सभा की बैठक में दिनांक 21.08.2023 को अधिसूचित मास्टर प्लान-2038 को निरस्त करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया जा चुका है। 

विधायक राजेंद्र मीणा ने विधानसभा अध्यक्ष महोदय के माध्यम से नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री से मांग की है कि प्रकाशित ड्राफ्ट मास्टर प्लान पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए तथा वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप पुनः सर्वे कराकर संशोधित मास्टर प्लान तैयार कराया जाए, जिससे क्षेत्र के नागरिकों के हितों की रक्षा सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि महुवा के समुचित एवं संतुलित विकास के लिए यथार्थपरक, पारदर्शी और जनभावनाओं के अनुरूप मास्टर प्लान तैयार किया जाना आवश्यक है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है