नाथद्वारा से “आप आपरे साथे” अभियान की शुरुआत; आगामी नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनाव पूरी ताकत के साथ लड़ेंगे - कीर

Jan 30, 2026 - 12:24
 0
नाथद्वारा से “आप आपरे साथे” अभियान की शुरुआत; आगामी नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनाव पूरी ताकत के साथ लड़ेंगे -  कीर

राजसमंद। आम आदमी पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन श्रीनाथजी की पावन नगरी नाथद्वारा में वरिष्ठ आम-आदमी-पार्टी के नेता एडवोकेट भरत पालीवाल के नेतृत्व में किया गया । इस बैठक के माध्यम से आम आदमी पार्टी द्वारा “आप आपरे साथे” अभियान की औपचारिक शुरुआत की गई।

“आप आपरे साथे” अभियान के प्रभारी पप्पू लाल कीर ने बताया कि आम आदमी पार्टी आगामी नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनाव पूरी ताकत, मजबूती और जनसमर्थन के साथ लड़ेगी। यह अभियान आमजन से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के समाधान हेतु एक सशक्त मंच प्रदान करेगा। पार्टी जनता के सहयोग से ईमानदार, पारदर्शी एवं जवाबदेह व्यवस्था के लिए प्रतिबद्ध है।

बैठक में कार्यकर्ताओं से अभियान को घर-घर तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया गया। इस दौरान एडवोकेट भरत पालीवाल, पप्पू लाल कीर, धर्मेश चंदेल, रामलाल सुथार, सूर्य प्रकाश सनाड्य, कपिल जैन सहित आम आदमी पार्टी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................