सर जमीने नारोना में - बुधवार को जश्नने - ए - गौसुलवरा प्रोग्राम 22 अक्टूबर बुधवार को
जालोर (बरकत खान) आहोर तहसील सरजमीनें नारोना में जीलानी युवा कमेटी तमाम कमेटी मेम्बरान द्वारा जश्ने गोसुलवरा बुधवार को जामा मस्जिद मदरसे में अकीदत से मनाया जाएगा। कमेटी सदर हाजी मोहम्मद नक्शबंदी व उपाध्यक्ष बरकत खां, कमेटी मेंबर सलीम खान ने बताया कि बडे पीर गौसुलवरा याद में मनाया जाने वाले कार्यक्रम के तहत तकरीर बुधवार 9 बजे शुरू होगा। मुकर्रिर खुसूसी सदरूल हसन मिस्बाही साहब किब्ला दिल्ली, खिताब करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों जीलानी युवा कमेटी लगी हुई है