दिगंबर जैन संत 88 वर्षीय 108 मुनि श्री चिन्मय सागर जी की यम संलेखना में हुआ समाधिमरण
टोक (कमलेश जैन) क्षपक मुनि 108 श्री चिन्मय सागर जी 13 सितंबर 2025 टोंक में चारों प्रकार के आहार का त्याग कर परम पूज्य वात्सल्य वारिधि पंचम पट्टाधीश आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज के निर्यापकत्व में मुनि श्री चिन्मय सागर जी का 3 दिन के उपवास के बाद 16 सितंबर मंगलवार को आचार्य श्री के श्री मुख से अरिहंत सिद्ध सुनते उच्चारण करते हुए सम्यक समाधि मरण हुआ।
समाधिस्थ मुनि श्री चिन्मय सागर जी का डोला विमान यात्रा दिनांक 16सितंबर शाम को समाधिस्थल ले जाया गया। जहां विधि पूर्वक अभिषेक पूजन कर बुधवार को प्रातः काल 7:00 बजे श्री दिगंबर जैन नसिया से चकोर यात्रा निकाली जाएगी। उसके बाद अग्नि संस्कार होगे।