शिवरात्रि पर्व को लेकर दुल्हन की तरह सजा बूढेश्वर महादेव मंदिर, रात्रि मे भजन संध्या के साथ निकली भव्य शोभायात्रा

Feb 14, 2026 - 13:13
 0
शिवरात्रि पर्व को लेकर दुल्हन की तरह सजा बूढेश्वर महादेव मंदिर, रात्रि मे भजन संध्या के साथ निकली भव्य शोभायात्रा

 सिरोही (रमेश सुथार) कालन्द्री कस्बे के डोडूआ रोड स्थित प्रसिद्ध प्राचीन श्री बूढेश्वर महादेव मंदिर को शिवरात्रि पर्व को लेकर दुल्हन की तरह सजाया गया। मंदिर मे आकर्षक गुफा का निर्माण किया गया और शुक्रवार रात्रि दिल्ली की प्रसिद्ध मनोज रियान एण्ड पार्टी ने देर रात तक आकर्षक धार्मिक झांकी प्रस्तुत किए और भजन कलाकार प्रवीण माली ने आकर्षक भजनो की प्रस्तुति दी। इस दौरान उपखंड अधिकारी हरिसिंह देवल प्रधान हंसमुख मेघवाल सरपंच महीपालसिह समाजसेवी भामाशाह रघुभाई बाबारामदेव होटल पूर्व चैयरमेन ताराराम माली व्यापार संघ अध्यक्ष कमलेश पुरोहित सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश जुगनू वलदरा आदी का अतिथ्य रहा। और विधि विधान से शिवरात्रि पर्व पर बनाई गई आकर्षक गुफा का उद्घाटन किया गया। इस दौरान अतिथ्यो व कलाकारो का भव्य स्वागत सत्कार किया गया व मंदिर को आकर्षक फूल मालाओ और रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया। पुजारी किशोर माली ने बताया भक्ति संध्या मे हजारो भक्त भाविको ने भाग लिया।शनिवार शाम कस्बे मे भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान बूढेश्वर महादेव मंदिर कमिटी भामाशाह और भक्त भाविक व्यवस्था मे लगे रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................