विधानसभा घेरने निकले कांग्रेस नेताओं पर बरसाई लाठियां: पुलिस ने पानी की बौछार की; अमीन पठान बोले-कार्यकर्ताओं को चोट आई

Feb 17, 2026 - 14:25
 0
विधानसभा घेरने निकले कांग्रेस नेताओं पर बरसाई लाठियां: पुलिस ने पानी की बौछार की; अमीन पठान बोले-कार्यकर्ताओं को चोट आई


अंता (शफीक मंसूरी ) विधानसभा घेराव करने निकले कांग्रेस नेताओं पर पुलिस ने पानी की बौछार की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को वॉटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा। दरअसल, राजस्थान कांग्रेस के खेलकूद प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता 22 गोदाम स्थित सहकार भवन पर इकट्ठा हुए थे। यहां से रैली के रूप में निकले, लेकिन पुलिस ने रास्ते में ही बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के खेलकूद प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अमीन पठान ने कहा- प्रदर्शन में 12 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को चोट आई है। पुलिस ने आज बर्बरता पूर्वक हम पर वॉटर कैनन का इस्तेमाल कर लाठियां बरसाई।
हम डरने वाले नहीं हैं। पुलिस गोलियां चलाएगी तो भी हम युवाओं की आवाज को उठाते रहेंगे।
इससे पहले 22 गोदाम पर सभा के दौरान पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी शामिल रहे। मंच पर डोटासरा ने गमछा लहराकर डांस भी किया।
अमीन पठान बोले- सरकार को जवाब देना होगा
इस दौरान प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अमीन पठान ने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर संघर्ष जारी रखेंगे और सरकार को जवाब देना होगा।
पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, वॉटर कैनन चलाई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज दोपहर डेढ़ बजे जैसे ही विधानसभा की ओर बढ़ने का प्रयास किया, पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए बैरिकेडिंग कर दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोक-झोंक हुई।कुछ कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड हटाने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल कर भीड़ को तितर-बितर किया।
अमीन पठान बोले- बीजेपी सरकार के गठन के बाद खेल बजट में कमी
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के खेलकूद प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अमीन पठान ने कहा प्रदेश में बीजेपी सरकार के गठन के बाद खेल बजट में कमी, खिलाड़ियों को समय पर टीए-डीए, प्रोत्साहन राशि और छात्रवृत्ति नहीं मिल रही है। खेल मैदानों पर अतिक्रमण और स्टेडियम निर्माण कार्य ठप हो गए हैं, जिससे युवा नशे की ओर आगे बढ़ रहा है।ऐसे में अगर सरकार ने जल्द से जल्द हमारी वाजिब मांगों को पूरा नहीं किया तो हम बड़ा आंदोलन करेंगे। खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों 
ने विधानसभा अध्यक्ष के नाम ज्ञापन सौंपकर भाजपा सरकार पर खेल विरोधी नीतियां को समाप्त कर खिलाड़ियों को सुविधाएं और नौकरी देने की मांग की है।
बीजेपी सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करती
खेल प्रकोष्ठ के प्रदर्शन में गोविंद सिंह डोटासरा सहित कई सीनियर कांग्रेसी नेता मौजूद रहे। मंच से पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गमछा लहराकर डांस भी किया।
उन्होंने बीजेपी सरकार पर निशाना साधकर कहा- विधानसभा गोहत्या के मुद्दे के चलते स्थगित है। बीजेपी को गोमाता से कोई सरोकार नहीं है। उन्हें सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करनी है।जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए ऐसे विषय उठाएजा रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस के खेलकूद प्रकोष्ठ की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि अमीन पठान के नेतृत्व में यह विंग सभी प्रकोष्ठों में नंबर-वन पर काम कर रहा है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................