सड़क पर कचरा फैलाने वालों के नगर पालिका द्वारा काटे चालान
भरतपुर (लेखेन्द्र सिंह बंशीवाल) रूपवास कस्बे की नगरपालिका ने मुख्य बाजार में कचरा फैलाने वालों के चालान कर कचरा, कचरा पात्र में ही डाले जाने की समझाइश की। नगरपालिका के अतिक्रमण हटाओ दस्ते के अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह ने बताया कि उपखण्ड अधिकारी विष्णु बंसल के निर्देश व अधिशासी अधिकारी योगेश पिप्पल के आदेश पर कस्बे के मुख्य बाजार, रेलवे फाटक बाहर, जगनेर मार्ग पर सड़क किनारे लगाई गई ढकेलों के संचालकों को कूड़ा करकट सड़क पर नहीं फैलाने, कचरा, कचरा पात्र में ही डालने व ढकेलों को सड़क की सीमा से पीछे लगाने को लेकर समझाइश की गई। साथ ही कुछ कचरा फैलाने वाली ढकेलों के चालान भी काटे गए। साथ ही बताया कि यह कार्यवाही जारी रहेगी।