सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का ग्रामीणों ने लगाया आरोप, निर्माण कार्य करवाया बंद

Feb 17, 2026 - 14:44
 0
सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का ग्रामीणों ने लगाया आरोप, निर्माण कार्य  करवाया बंद

नारायणपुर (भारत कुमार शर्मा)
नारायणपुर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत बामनवास कांकड़  अंतर्गत बंजारा बस्ती तक बन रही सीसी सड़क को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। करीब 5 लाख रुपए की लागत से निर्माणाधीन इस सड़क में घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने कार्य रुकवा दिया और निर्माण की जांच की मांग उठाई है।ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत की ओर से बंजारा बस्ती तक सीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन रात के अंधेरे में काम कर गुणवत्ता से समझौता किया जा रहा है। आरोप है कि सड़क निर्माण में मानकों के विपरीत मिट्टी का उपयोग किया जा रहा है और उचित बेस तैयार किए बिना ही सीसी डाली जा रही है। ग्रामीणों को जब इसकी जानकारी मिली तो वे मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। वहां कथित रूप से मिट्टी पर ही सीसी डालने की तैयारी देख ग्रामीणों ने तुरंत काम रुकवा दिया।
ग्रामीणों ने मांग की है कि सड़क निर्माण कार्य दिन के उजाले में पारदर्शिता के साथ किया जाए और तकनीकी मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए। उनका कहना है कि यदि अभी गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया गया तो कुछ ही समय में सड़क खराब हो सकती है, जिससे सरकारी धन की बर्बादी होगी।वहीं, ग्राम पंचायत प्रशासक गणेश चौधरी ने आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि बंजारा बस्ती तक लगभग 350 फीट लंबी सीसी सड़क का निर्माण स्वीकृत बजट के अनुसार कराया जा रहा है। नदी में रपट निर्माण का कार्य भी प्रस्तावित है। उनके अनुसार कार्य पूरी गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जा रहा था, लेकिन ग्रामीणों ने गलतफहमी में आकर काम रुकवा दिया फिलहाल ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराए जाने की मांग की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................