जिला स्तरीय सम्मेलन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग उठी

Jul 12, 2025 - 12:15
Jul 12, 2025 - 12:23
 0
जिला स्तरीय सम्मेलन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग उठी

प्रतापगढ़ बरकत खान) प्रतापगढ़में शनिवार को हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन में आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ का जिला स्तरीय सम्मेलन संपन्न हुआ। भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले आयोजित इस सम्मेलन में भगवती देवी को सर्वसम्मति से नया जिला अध्यक्ष चुना गया। सम्मेलन की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र डाबी ने की।

प्रदेशाध्यक्ष कमला डामोर और प्रदेश महामंत्री पूजा चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। जिले भर से बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सम्मेलन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। उदयपुर में अधिकारियों की मानसिक प्रताड़ना से आत्महत्या करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मामले में न्याय की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने मृतका के परिजनों को 50 लाख रुपए का मुआवजा देने की मांग की। साथ ही दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग भी की गई। 'हरियालो राजस्थान' अभियान के तहत पौधारोपण का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................