स्टोरकीपर और अकाउंटेंट 48 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, टेंडर का बिल पास करवाने के लिए मांग रहे थे रिश्वत; एसीबी ने अनूपगढ़ नगर पालिका में की कार्रवाई:

Jan 29, 2026 - 11:34
 0
स्टोरकीपर और अकाउंटेंट 48 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, टेंडर का बिल पास करवाने के लिए मांग रहे थे रिश्वत;  एसीबी ने अनूपगढ़ नगर पालिका में की कार्रवाई:

अनूपगढ़ नगर पालिका में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने कार्रवाई करते हुए स्टोरकीपर और अकाउंटेंट को 48,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई श्रीगंगानगर और बीकानेर की एसीबी टीमों ने की।

टीम ने बताया कि एक फर्म को अनूपगढ़ शहर से कचरा संग्रहण का 9 लाख 75 हजार रुपए का टेंडर मिला था। फर्म ने अक्टूबर महीने में 4 लाख 9 हजार रुपए का कचरा संग्रहण बिल भुगतान के लिए नगर पालिका में जमा कराया था।

  • बिल पास करवाने के लिए मांगी रिश्वत

शिकायतकर्ता ने एसीबी को बताया कि इस बिल को पास करने के एवज में स्टोरकीपर सुरेश कुमार और अकाउंटेंट सुनील कुमार ने 80 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। इसके बाद फर्म के मालिक ने एसीबी से शिकायत की।

एसीबी ने शिकायत का सत्यापन करने के बाद आज दोनों आरोपियों, स्टोरकीपर सुरेश कुमार और अकाउंटेंट सुनील कुमार को 48,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। मौके पर कुछ अन्य कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है