सेल्फी लेना पड़ा भारी: छापोली के कदम कुंड में डूबने से जीजा साली की हुई मौत

Aug 29, 2025 - 12:32
 0
सेल्फी लेना पड़ा भारी: छापोली के कदम कुंड में डूबने से जीजा साली की हुई मौत

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)
 निकटवर्ती छापोली गांव के पास पहाड़ों में स्थित कदम कुंड में सेल्फी लेते समय MBBS कर रही युवती का पैर फिसल गया, जिससे वह कुंड में जा गिरी। युवती को बचाने के लिए उसका जीजा भी पानी में कूद गया। दोनों की डूबने से मौत हो गई। हादसा छापोली गांव के कदंब कुंड में शुक्रवार सुबह 9.30 बजे का है। उदयपुरवाटी थाना प्रभारी कस्तूर वर्मा ने बताया-नीमकाथाना निवासी कृष्ण कुमार (28) अपने रिश्तेदारों के साथ छापोली कदंब कुंड पर पिकनिक मनाने आया था। यूपी के बुलंदशहर की रहने वाली उसकी साली शिबू (19) कुंड के पास एक चट्टान पर खड़ी होकर सेल्फी ले रही थी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया। शिबू को डूबता देख कृष्ण कुमार उसे बचाने कुंड में कूद गया। दोनों गहरे पानी में डूब गए। हादसे के समय युवती का भाई, बड़ी बहन, दो चचेरी बहनें वहीं मौजूद थे। सुबह का समय होने के कारण वहां कोई तैराक नहीं था। पास स्थित मंदिर के पुजारी ने घटना की सूचना उदयपुरवाटी पुलिस को दी। पुलिस पर पहुंची और दोनों को कुंड से निकालकर उदयपुरवाटी ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतका शिबू ने हाल ही में NEET क्वालिफाई किया था। उसने नोएडा में MBBS के लिए दाखिला लिया था। परिजनों ने बताया-नीमकाथाना में उसकी चचेरी बहन है, उसके लड़की हुई थी, गुरुवार को एक कार्यक्रम का आयोजन रखा गया था। इसमें शामिल होने कई रिश्तेदार आए थे। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................