आम आदमी पार्टी राजसमंद ने अरावली संरक्षण को लेकर सौंपा ज्ञापन
राजसमंद |(पप्पूलाल कीर) राजसमंद आम आदमी पार्टी, द्वारा अरावली पर्वत श्रृंखला के संरक्षण एवं अवैध खनन के विरोध में जिला कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा के माध्यम से राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा गया । पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि अरावली पर्यावरण संतुलन, जल संरक्षण एवं जैव विविधता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, लेकिन अवैध खनन और वनों की कटाई से इसका अस्तित्व खतरे में है। 100 मीटर से नीचे खनन की अनुमति से पर्यावरण को गंभीर नुकसान हो सकता है। पार्टी ने इस निर्णय पर पुनर्विचार कर अरावली को पूर्ण रूप से संरक्षित करने की मांग की। इस दौरान एडवोकेट भरत पालीवाल, प्रकाश चंद्र जैन, अमित वर्मा, कालूराम कुमावत, तेजमल जैन, पप्पू लाल कीर, रणवीर सिंह भाटी, कपिल जैन व रतन कुमावत उपस्थित रहे।

