सिंगल यूज प्लास्टिक पर कार्रवाई: 10 किलो प्लास्टिक जब्त, 1500 रुपए जुर्माना वसूला
सादड़ी / बरकत खा
सादड़ी नगरपालिक सादड़ी द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए करीब 10 किलो प्लास्टिक की थैलियां जब्त की गई। इस दौरान आमजन और दुकानदारों को प्लास्टिक थैलियों का उपयोग नहीं करने के लिए जागरूक भी किया गया।
नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी नीलकमल सिंह राणावत ने बताया कि पालिका क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध को सख्ती से लागू करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसके बावजूद प्लास्टिक का उपयोग करते पाए जाने पर एसआई राकेश माली द्वारा संबंधित दुकानदार से 1500 रुपए का जुर्माना वसूला गया।
कार्रवाई के दौरान जमादार भैराराम, चम्पालाल कण्डारा, रोशनलाल, विक्रम, भरत सहित अन्य कार्मिक मौजूद रहे। टीम ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि भविष्य में प्लास्टिक थैलियों का उपयोग करते पाए जाने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।नगरपालिका द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक प्रदूषण को रोकना है। पालिका प्रशासन ने आमजन से भी सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने की अपील की है।