प्रेमिका ने प्रेमी को भेजा ऐसा दर्दभरा मैसेज, फांसी के फंदे से झूल गया युवक

Jan 13, 2026 - 11:59
 0
प्रेमिका ने प्रेमी को भेजा ऐसा दर्दभरा मैसेज, फांसी के फंदे से झूल गया युवक

जालोर (बरकत खान) करीब दो माह पूर्व एक युवक ने आत्महत्या कर ली थी सोमवार को मृतक का पिता एसपी के समक्ष एक युवती के खिलाफ परिवाद पेश करने पहुंचा। मामला आहोर थाना क्षेत्र के गोदन गांव का है। यहां निवासी सुरेश कुमार पुत्र दूदाराम मेघवाल ने 29 नवंबर को अपने ही घर में एक कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस प्रकरण में पुलिस ने मर्ग दर्ज किया था। करीब दो माह बाद मृतक के पिता ने अलमारी की सफाई की तो उसमें से एक सुसाइड नोट मिला सोमवार को पिता उक्त सुसाइड नोट लेकर एसपी ऑफिस पहुंचे और बेटे की प्रेमिका पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की पिता का कहना है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था, लेकिन रिश्तेदारी के चलते परिजनों ने शादी से इनकार कर दिया।

इसके बाद भी युवती लगातार लड़के को मैसेज भेजती रही। मृतक के पिता का आरोप है कि युवती ने ऐसे मैसेज भेजे जिससे लगा कि वह आत्महत्या करने जा रही है। इन संदेशों से आहत होकर उनके बेटे ने भी सुसाइड कर लिया। पिता के अनुसार 29 नवंबर को युवती ने एक मैसेज भेजा, जिसकी अंतिम पंक्ति में लिखा था कि अब आपको जो उचित लगे, वह कर लेना जब मैं ही नहीं रहूंगी तो यह संदेश पढ़कर सुरेश भावुक हो गया और उसने फंदा लगाकर जान दे दी

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है