अधिशेष शिक्षकों का प्रारंभिक शिक्षा में होगा समायोजन
बीकानेर (राजस्थान) महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम एवं राजकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल, जो क्रमोन्नत हो चुके हैं, उनमें कार्यरत प्रारंभिक शिक्षा के शिक्षकों का माध्यमिक शिक्षा में स्थानांतरण नहीं होगा।
अब इन शिक्षकों का समायोजन प्रारंभिक शिक्षा के विद्यालयों में ही किया जाएगा। तृतीय श्रेणी लेवल वन के पदों पर सामाजिक विज्ञान, संस्कृत और हिन्दी विषय के तृतीय श्रेणी अध्यापकों का समायोजन किया जाएगा। संबंधित विषय के पद उपलब्ध न होने पर लेवल-वन के अध्यापक इन पदों पर लगाए जा सकेंगे।
शिक्षा निदेशक सीताराम जाट की ओर से जारी आदेश के अनुसार, प्रशासनिक आव आवश्यकता होने पर शहर से ग्रामीण या ग्रामीण से शहर के विद्यालय में भी शिक्षक का समायोजन संभव है। समायोजन रिक्त पदों के आधार पर किया जाएगा। अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में चयनित होने के बाद परिवेदनाएं प्रस्तुत करने वाले शिक्षकों की शिकायतों का निस्तारण 8 अगस्त तक किया जाएगा।