बसंतोत्सव और सुभाष चंद्र बोस जयंती पर गीत संगीत नृत्य कार्यक्रम संपन्न

Jan 24, 2026 - 13:29
 0
बसंतोत्सव और सुभाष चंद्र बोस जयंती पर गीत संगीत नृत्य कार्यक्रम संपन्न

अजमेर (हीरालाल भूरानी )    इंडिया इंटरनेशनल म्यूजिक लवर्स सोसायटी द्वारा लोहागल पंचशील स्थित मीरा सीनियर सेकेंडरी स्कूल और टेक्निकल कॉलेज और मेडिको फ्रेंड्स संदेश सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में बसंतोत्सव और सुभाष चंद्र बोस और शहीद हेमू कालाणी जयंती पर देश भक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ  मुख्य अतिथि डॉ दीपा थदानी अतिरिक्त प्रधानाचार्य जेएलएन मेडीकल कॉलेज व मीरा मंदिर शिक्षण संस्था आईटीआई प्रधानाचार्य नीरजा शर्मा ने माता सरस्वती को माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया।
इवेंट मैनेजर रिंकी लौंगानी और शिक्षिका कविता चौधरी के नृत्य निर्देशन में   कॉलेज और स्कूल की छात्राओं ने सरस्वती वंदना,  निहारिका और साथियों ने बुमरोह  गीत पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत वाह वाई लूटी। सुहानी , मोनिका एवं अन्य छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर  नृत्य नाटक का खूबसूरत मंचन किया । डॉ लाल थदानी, अध्यापिका रेणुका,  बिंदु यादव , इंदिरा हल्दानिया , पूनम मिश्रा, गोपेंद्र सिंह राठौड़ , पवन कुमार,  कुमकुम जैन, ने देश भक्ति, बसंत उत्सव मोटिवेशनल बॉलीवुड गीत सुना कर तालियां बटोरी । 
राजस्थान सिंधी अकादमी के पूर्व अध्यक्ष और डॉ लाल थदानी मैं अपने संक्षिप्त उद्बोधन में देश की आजादी में सबसे युवा शहीद हेमू कालाणी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, झांसी की रानी, लक्ष्मी बाई, रानी लाडीबाई, दाहिरसेन, पृथ्वीराज चौहान , चंद्रशेखर आजाद के योगदान बताते हुए छात्र-छात्राओं से सर्वधर्म,   राष्ट्रीय एकता और स्वच्छता की आवश्यकता पर प्रकाश डाला । संस्था के डायरेक्टर प्रकाश चंद्र शर्मा और विष्णु शर्मा ने आगुंतकों का स्वागत किया और नीरजा शर्मा ने आभार व्यक्त किया ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................