राजकीय उ.मा.विद्यालय मंढा में मेगा पीटीएम व कृष्ण भोग का हुआ आयोजन
विद्यालय स्टाफ सहित विद्यार्थियों ओर अभिभावकों के चेहरे पर दिखाई खुशी
सैंपऊ (धौलपुर/ संजय बागड़ी)। सैंपऊ ब्लॉक के राजकीय उ.मा.विद्यालय मंढा में 23 जनवरी 2026 को विद्यालय में मेगा पीटीएम एवं कृष्ण भोग का शानदार आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के तीन सौ से अधिक बालक- बालिकाओं ने कृष्णभोग ग्रहण किया। वहीं प्रधानाचार्य ने अभिभावकों को बच्चों के प्रति सजग रहने एवं एक अभिभावक के रूप में अपने फर्ज को ईमानदारी से निभाने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य कपिल देव चोरड़िया ने की।
- राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर विद्यार्थियों ने ली शपथ
कार्यक्रम मे राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में शपथ ग्रहण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने स्वस्थ लोकतंत्र की मर्यादा को बनाए रखने की शपथ भी ली। जिसके लिए प्रधानाचार्य कपिल देव चोरड़िया ने विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को देश के प्रति अपने कर्तव्य को पूर्ण ईमानदारी से निभाते हुए एक अच्छा नागरिक बनने हेतु प्रेरित किया।
- निपुण मेले में बच्चों ने दिया अपनी प्रतिभा का परिचय
विद्यालय के बच्चों ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय काकोली मेंआयोजित निपुण मेले में भाग लिया जहां पर उन्होंने कैलेंडर के किसी भी माह की किसी भी तारीख को कौन सा वार रहेगा की गणना चंद सेकंडों में सही करके दिखा मौजूद सभी लोगों को अचरज में डाल दिया। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने विद्यार्थियों की इस प्रतिभा की भूरी भूरी सराहना की।
- कार्यक्रम में 20 छात्राओं को मिली चमचमाती साइकिल
राज्य सरकार की साइकिल वितरण योजना के तहत 20 छात्राओं को साइकले भी वितरित की गई। चमचमाती साइकले पाकर छात्राएं खुशी से झूम उठी। इस मौके पर स्टाफ सदस्य नीरू सिंह ,सपना ,राजकुमार ,बृजमोहन शर्मा,अंजना आदि उपस्थित रहे।
प्रधानाचार्य ने कार्यक्रम में आए सभी अभिभावकों का आभार प्रकट किया।