कनक सागर होटल में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ

Dec 26, 2025 - 13:27
 0
कनक सागर होटल में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ

अजमेर, (हीरालाल भूरानी) सनातन चेतना के जागरण और धर्म रक्षा के उद्देश्य से श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन 26 दिसंबर 2025 से 01 जनवरी 2026 तक किया जा रहा है। इस पावन आयोजन में मथुरा वृंदावन से पधारे भगवताचार्य संदीप कृष्ण ठाकुर जी द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का रसपूर्ण कथावाचन किया जा रहा है।
कथा प्रवक्ता एवं सनातन धर्म रक्षा संघ अजयमेरू राजस्थान के अध्यक्ष पूर्व न्यायाधीश अजय शर्मा ने बताया कि कथा का आयोजन होटल कनक सागर की द्वितीय मंजिल पर स्थित कथा स्थल खाईलैंड मार्केट अजमेर में किया जा रहा है। प्रतिदिन कथा का समय दोपहर 2.00 बजे से सायं 5.00 बजे तक निर्धारित किया गया है।
कथा के शुभारंभ अवसर पर शुक्रवार 26 दिसंबर 2025 को दोपहर 12.30 बजे राजराजेश्वर मंदिर खाईलैंड से कथा स्थल तक भव्य कलश एवं पोथी यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 51 महिलाएं सिर पर कलश धारण कर चल रही थीं। यात्रा के दौरान श्रद्धालु महिला एवं पुरुष भक्ति भाव में झूमते नृत्य करते हुए कथा स्थल तक पहुंचे।
कलश यात्रा में कथा आयोजक डॉ सुभाष गौड़, कल्पना गौड़, अंकित गौड़, चंचल मिश्रा, पुलकित गौड़, छाया, चिरंतन, प्रणवी, सनातन धर्म रक्षा संघ अजयमेरू राजस्थान के अध्यक्ष पूर्व न्यायाधीश अजय शर्मा, विजय कुमार शर्मा, इंद्र सिंह पंवार, ब्रजेश गौड़, रामप्रसाद पारीक, अरुणा भास्कर, गायत्री शर्मा, नौरत जैन,सहित बड़ी संख्या में सनातनी श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कथा के दौरान श्रीमद्भागवत महापुराण के विविध प्रसंगों पर विस्तार से प्रवचन होंगे। इनमें शुकदेव जी की कथा, ध्रुव चरित्र, वामन अवतार, भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, बाल लीलाएं, गिरिराज पूजन, रुक्मिणी विवाह सहित अनेक दिव्य प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया जाएगा। श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन 01 जनवरी 2026 को प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक संपन्न होगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................