खाटू-जयपुर रूट पर प्राइवेट बसें हुईं बंद: सिंधी कैंप तक जाने की परमिशन देने की मांग, कहा- मारपीट करते हैं श्रद्धालु

Feb 24, 2026 - 12:03
 0
खाटू-जयपुर रूट पर प्राइवेट बसें हुईं बंद: सिंधी कैंप तक जाने की परमिशन देने की मांग, कहा- मारपीट करते हैं श्रद्धालु

सीकर (राजस्थान) बाबा श्याम के फाल्गुनी लक्खी मेले के बीच श्याम भक्तों के लिए मुसीबत हो गई है। श्री श्याम खाटू-जयपुर बस ऑपरेटर सेवा समिति ने खाटूश्यामजी से जयपुर प्राइवेट बसों का संचालन रोक दिया है। बस ऑपरेटर यूनियन ने मेला मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर 23 फरवरी से 28 फरवरी तक खाटू से जाने वाली प्राइवेट बसों को हीरापुरा बस स्टैंड(14 नंबर) की बजाय सिंधी कैंप तक जाने की परमिशन देने की मांग की है।

यूनियन के अध्यक्ष मनीष बाजिया ने बताया कि खाटू से जयपुर जाने वाली सवारियों को हीरापुरा बस स्टैंड पर उतारा जाता है। मेले के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाती है और श्रद्धालु सिंधी कैंप व रेलवे स्टेशन उतारने की जिद्द करते हैं, हीरापुरा उतारने पर श्रद्धालु मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। ऐसे में कई दिनों से प्राइवेट बसों के ड्राइवर-कंडक्टर परेशान हो रहे हैं।

यूनियन के अध्यक्ष मनीष बाजिया ने बताया- यूनियन ने बिना जुर्माने सिंधी कैंप तक प्राइवेट बसें जाने की परमिशन नहीं मिलने तक प्राइवेट बसों का संचालन बंद कर दिया है। इधर, प्राइवेट बसों का संचालन बंद होते ही श्रद्धालु भटक रहे हैं। बस स्टैंड पर सवारियों की भीड़ जमा होने लगी है। रोडवेज बसों पर लटककर यात्रा करने को मजबूर हैं। वहीं प्राइवेट बस यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है कि श्रद्धालुओं की परेशानी है लेकिन ड्राइवर-कंडक्टर के साथ रोजाना मारपीट की घटनाएं हो रही हैं। ऐसे में मेले के दौरान समस्या का समाधान जरूरी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है